फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूडो खिलाड़ियों ने जीते दो मेडल

विज्ञापन
पदक दिखाती खिलाड़ी शान। - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जिले के दो खिलाड़ियों ने जूडो में पंचकूला में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में अच्छा प्रदर्शन किया। जिले से जूडो में दो खिलाड़ी मानवेंद्र और महिला खिलाड़ी शान का चयन हुआ था। डीएवी स्कूल के छात्र मानवेंद्र ने 81 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीता है। वहीं महिला खिलाड़ी शान ने 57 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया।
स्कूल की प्रधानाचार्य गीतिका ने बताया कि स्कूल के छात्र मानवेंद्र सिंह ने जूडो खेल के 81 किलोग्राम भारवर्ग में हरियाणा की तरफ से खेलते हुए पंजाब, दिल्ली व मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों को हराकर रजत पदक पर कब्जा जमाया। यह स्कूल के लिए हर्ष का विषय है। मानवेंद्र का इंदिरा गांधी स्टेडियम दिल्ली में भारतीय जूडो टीम में चयन हुआ है। यहां एशियन गेम में मानवेंद्र भारतीय टीम की ओर से देश का नेतृत्व करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल पहुंचने पर प्रधानाचार्य गीतिका ने मानवेंद्र को मिठाई खिलाकर स्वागत किया। मानवेंद्र ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने प्रधानाचार्य को दिया और शारीरिक शिक्षा विभाग की राजेश को दिया है। कोच रामनिवास ने बताया कि मानवेंद्र की फाइनल बाउट हरियाणा के ही खिलाड़ी अनिल के साथ हुई थी, जिसमें अनिल प्रथम स्थान पर रहा। वहीं शान की बाउट गुजरात के साथ हुई थी। उसमें उसे तीसरा स्थान मिला। दोनों खिलाड़ियों का स्टेडियम पहुंचने पर स्वागत किया गया।

खिलाड़ी मानवेंद्र का स्वागत करती प्राचार्य गीतिका जसूजा व अन्य। संवाद- फोटो : Kurukshetra

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें