फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचएसजीएमसी के पहले अध्यक्ष्ा बने झींडा

Sun, 27 Jul 2014 12:18 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी (एचएसजीएमसी) के हाउस की पहली बैठक में जगदीश सिंह झींडा को सर्वसम्मति के साथ अध्यक्ष नियुक्त करने के साथ-साथ 11 सदस्यीय कमेटी का गठन कर लिया गया है।
विज्ञापन


बैठक में सर्वसम्मति से छह प्रस्ताव भी पारित किए गए। शानिवार शाम डेरा कारसेवा में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की हजूरी में एचएसजीएमसी के हाउस की पहली बैठक डीसी निखिल गजराज की देखरेख में हुई।

डीसी निखिल गजराज ने पहली बैठक में  11 सदस्यीय कमेटी के सदस्यों को कहा कि एचएसजीएमसी-एक्ट 2014 के तहत  पहली बैठक में 11 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है।

एचएसजीएमसी कार्यकारणी के सभी सदस्य एक्ट के अनुसार अपने उद्देश्यों को पूरा करेंगे। इस पहले हाउस की पहली बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट गगनदीप सिंह ने नए मनोनीत सदस्यों जगदीश सिंह झींडा, दीदार सिंह नलवी, भूपेंद्र सिंह असंध, बाबा गुरमीत सिंह, हाकम सिंह, जगदेव सिंह, मास्टर संपूर्ण सिंह, जीत सिंह खालसा, अवतार सिंह चक्कू, सुरजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह शाह, बलदेव सिंह बल्ली, स्वर्ण सिंह रतिया, गुरचरण सिंह चीमा, जोगा सिंह यमुनानगर, निरवेल सिंह, करनैल सिंह नि मावाली, सुरजीत सिंह, करनाल के मनजीत सिंह डाचर, हरप्रीत सिंह नरुला, अमरिंद्र सिंह अरोड़ा, जसबिंद्र सिंह नरवाना, अजमेर सिंह सैणी, अपार सिंह, बलवंत सिंह पिहोवा, सतपाल  सिंह रामगढ़िया पिहोवा, हरचरण सिंह राठी, चंदीप सिंह खुराना, मोहन जीत सिंह, जगजीत सिंह, मनजीत सिंह, प्रवजीत सिंह, मनिंद्रपाल सिंह, जसवंत सिंह को मंच पर कार्रवाई रजिस्टर पर हस्ताक्षर कराए।
विज्ञापन


इसके बाद हाउस ने पहली बैठक की कार्रवाई को आगे बढ़ाने के लिए बाबा गुरमीत सिंह को जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने हाउस से अध्यक्ष पद का नाम रखने के लिए कहा।

हाउस से जगदीश सिंह झींडा का नाम अध्यक्ष पद के लिए नामित किया गया। सभी ने सर्वसम्मति के साथ जगदीश सिंह झींडा को अध्यक्ष स्वीकार किया।

इसके अलावा दीदार सिंह नलवी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जोगा सिंह यमुनानगर को महासचिव, भूपेंद्र सिंह असंध को संयुक्त सचिव, हरपाल सिंह पाली को सर्व सम्मति के साथ उपाध्यक्ष बनाया गया है।

हाउस ने कार्यकारणी के पांच पदाधिकारियो के साथ कार्यकारणी में अवतार सिंह चक्कू, र्स्वण सिंह, जगदेव सिंह, संत गुरमीत सिंह, बाबा वलजीत सिंह व मोहन जीत सिंह को सदस्य बनाया गया है।

नवनियुक्त अध्यक्ष जगदीश सिंह ने कहा कि हाउस ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका ईमानदारी के साथ निर्वाह करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों के सहयोग से ही गुरुद्वारों की सेवा करने का काम किया जाएगा।

इसके बाद नवनियुक्त  वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीदार सिंह नलवी ने कहा कि हाउस की पहली बैठक में छह प्रस्ताव सर्वसम्मति के साथ पारित किए हैं।

इसमें एचएसजीएमसी के गठन करने पर हरियाणा के सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का आभार व्यक्त प्रस्ताव, प्रदेश की 37 लाख सिख संगत का आभार प्रस्ताव, ईमानदारी के साथ एक्ट की पालना कर गुरु घर की सेवा करना, श्री अकाल तख्त साहिब के हर हुक्म की पालना, स्कूलों, कॉलेजों व अस्पतालों का विकास करना तथा श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से अपील कर गुरु घरों में तैनात लोगों को वापस बुलाना आदि शामिल है।

उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक दिन के लिए प्रदेश की सिख संगत सीएम हुड्डा का सदैव आभारी रहेगी। कार्यक्रम में एचएसजीएमसी के अध्यक्ष जगदीश सिंह ने सभी मेहमानों को सरोपा भेंट कर सम्मानित किया।

इस मौके पर एसपी अश्विनी शैणवी, एसडीएम विनय प्रताप सिंह, दिल्ली गुरुद्वारा प्रंबघक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष परमजीत सिंह सरणा,डेरा कारसेवा के बाबा चरण सिंह आदि उपस्थित थे।

भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा
पुलिस-प्रशासन ने विपरीत परिस्थितियों से निपटने के लिए पुख्ता प्रबंध किए थे। छठी पातशाही गुरुद्वारा के सामने से लेकर थीम पार्क और एचएसजीएमसी की पहली बैठक के आयोजन स्थल डेरा कारसेवा के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया।

15 वर्षों के संघर्ष से मिली कमेटी : स्वर्णजीत
पिहोवा लोकल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष स्वर्णजीत सिंह ने कहा कि हरियाणा के सिखों ने पिछले 15 वर्षों के संघर्ष के बाद यह अलग कमेटी हासिल की है और सरकार ने इसे मान्यता देकर सिखों का मान बढ़ाया है। इस मौके पर डॉ. परमजीत सिंह, कपूर सिंह, दलजीत सिंह व बलदेव सिंह मौजूद थे।

असंवैधानिक है कमेटी-विर्क
एसजीपीसी अमृतसर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रघुजीत सिंह विर्क ने कहा कि देश के कानून मंत्री, अटार्नी जनरल एचएसजीएमसी को असंवैधानिक मानती है। कुरुक्षेत्र में आज जो हुआ है वह सिख मर्यादा के खिलाफ है। दुनियाभर के सिखों में इस घटना के प्रति विरोध और गुस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें