फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिरला मंदिर के पास खुले रेलवे फाटक पर आई जींद पैसेंजर ट्रेन

Wed, 09 Dec 2015 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के बिरला मंदिर के पास गुजर रही रेलवे लाईन में उस समय हड़कंप मच गया जब खुले फाटक के दौरान सुबह वाली जींद पैसेंजर ट्रेन लाइन पर आ गई। इसी दौरान लाईन को क्रास कर रहे शहरवासियों में ट्रेन का अपने पास आता देख अफरातफरी मच गई और ट्रेन की चपेट में आने से पहले निकल जाने की होड़ मच गई। हालांकि ट्रेन फाटक के पास कुछ मीटर दूर आकर रुक गई। जिससे लाईन को क्रास कर रहे लोगों को थोड़ी राहत मिली। बताया जा रहा है कि ट्रेन करीब आधा घंटा तक रूकी रही।
विज्ञापन

       कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर कप्तान सिंह ने बताया कि कुुरुक्षेत्र-जींद लाईन पर ब्लॉक दुरुस्त करने का काम चल रहा है। जिसको लेकर हमने ही गेटमेन को करीब 5 मिनट तक गाड़ी रोकने के आदेश दिए थे। उन्होंने कहा कि यहां पर ट्रेन रोकने का एक कारण यह भी था कि पैसेंजर भी कहते थे कि हम हमेशा ट्रेन को बाईपास पर रोकते है वहां पर गंदगी ज्यादा होने के कारण सही ढंग से सांस भी नहीं लिया जाता है। इसलिए इस ट्रेन को बिरला मंदिर के पास ही रोका गया। वहीं जैसे ही ब्लॉक ठीक करने का काम सही हुुआ तभी कुछ ही देर में ट्रेन स्टेेशन पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें