कुरुक्षेत्र। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) की टीम ने गांव दर्रा खेड़ा में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी में जेसीबी चलाकर अवैध निर्माण हटाए। इस दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा।
विज्ञापन
टीम ने कॉलोनी में बनाई गई दीवारों, कच्ची सड़कों, सीवरेज लाइन और टो-वॉल को ध्वस्त किया। डीटीपी नवीन कुमार ने बताया कि अवैध कॉलोनी विकसित होने की सूचना मिलने पर भूस्वामी और प्रॉपर्टी डीलरों को एचडीआर एक्ट 1975 के तहत नोटिस जारी कर अनुमति लेने के निर्देश दिए गए थे इसके बावजूद निर्माण नहीं रोका गया और न ही विभाग से अनुमति ली गई इसके चलते विभाग ने कार्रवाई करते हुए निर्माण हटाया। संवाद