फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैनपुर जाटान में धरना जारी, पुलिस की पैनी नजर

Mon, 30 Jan 2017 11:38 PM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
विज्ञापन
police baricate - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खंड के गांव जैनपुर जाटान में जाट आरक्षण संघर्ष समिति की ओर से शुरू किया गया जिलास्तरीय धरना सोमवार को भी जारी रहा। सोमवार को धरने की शुरुआत में गांव जैनपुर, बपदा, बपदी, बरोट, भूतमाजरा, बराहन, बडौंदी, बडौंदा और धनौरा के जाट समाज के लोग धरने पर बैठे। दोपहर तक खंड थानेसर और शाहाबाद के गांवों से भी लोग धरने में शामिल होने के लिए धरनास्थल पर पहुंचे। धरनास्थल के पास सड़क पर दोनों तरफ गांव बड़ाचपुर और जैनपुर के बाहर पुलिस ने बैरिकेड लगा रखे हैं और वहां तैनात पुलिसकर्मी स्थिति पर नजर रख रहे हैं।    
विज्ञापन

   
लाडवा-रायपुर भादसों मार्ग पर गांव जैनपुर जाटान  के बाहर वटवृक्ष के नीचे चल रहा धरना सोमवार को दूसरे दिन में प्रवेश कर गया। धरने पर बैठे जाट समाज के लोग जाट समाज जिंदाबाद, जाटों को आरक्षण देने, जाट आंदोलन में मारे गए लोगों के परिजनों को नौकरी देने आदि के नारे लगाते रहे। धरना दे रहे लोगों को जाट आरक्षण संघर्ष समिति के नेताओं ने संबोधित किया।

 संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष बलदेव सिंह राठी ने कहा कि समाज को आरक्षण के मुद्दे पर भाजपा सरकार की कथनी और करनी मेें फर्क अब खुलकर सामने आ गया है। जाट समुदाय से किए गए वायदों से बार-बार पीछे हटना सरकार की मंशा पर सवाल उठा रहा है। अपने समाज की भलाई के लिए पूरे जाट समाज को एकजुट होकर मजबूरन सड़क पर उतरना पड़ा है। उन्होंने कहा कि जाट समाज शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक ढंग से अपनी बात मनवाने के लिए धरना दे रहा है, जो उनकी मांगें माने जाने तक जारी रहेगा। दूसरे दिन धरने पर जाट आरक्षण संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष, प्रदेश सचिव आशीष फौजदार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य साहब सिंह, राजेंद्र सिंह बडौंदा पूर्व सरपंच, युवा जिलाध्यक्ष मंजीत चौधरी इस्माईलाबाद, मिहा सिंह, कुलदीप कुश, शिवराम नांदल, बिट्टू नांदल, शेर सिंह बडौंदा, बलजीत सिंह जैनपुर, बलवान सिंह जैनपुर, हरज्ञान सिंह बरोट,  मन्दीप सिंह बपदा, गुरनाम सिंह बराहन, रणबीर सिंह, प्रेम सिंह बपदी, बलिंद्र सिंह, जगमाल सिंह, लवली बपदी, निरंजन सिंह भूतमाजरा, सतनाम सिंह, जस्सी बरोट, मेहर सिंह, मनोज कुमार, कुलदीप, ईश्वर सिंह, अमरनाथ आदि मौजूद रहे।    
विज्ञापन

 
जैनपुर जाटान में चल रहे जिलास्तरीय धरने पर नजर रखने के लिए डीएसपी जगदीश राय लाडवा में कैंप कर रहे हैं। उनकी अगुवाई में जिला प्रशासन ने सौ पुलिसकर्मियों की सी-कंपनी को लाडवा में तैनात किया गया है। उपद्रवियों से निपटने के लिए इस पुलिस कंपनी को लाडवा थाने में रखा गया है, जो कुछ ही मिनटों में घटनास्थल पर जाकर हालात को काबू करने में सक्षम है।

रागिनी से लोगों का मनोरंजन
जैनपुर में रविवार से शुरू हुए धरने में रागिनी गायक लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। सोमवार को गायकों ने महाभारत में द्रौपदी को जुए में हारने और पांडवों के वनवास का किस्सा सुनाया। धरना दे रहे लोगों के लिए चाय और भोजन के लिए सोमवार को संघर्ष समिति ने धरनास्थल के पास एक खेत में रसोई बना दी। इसमें हलवाइयों की एक टीम खाना और चाय तैयार करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें