फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: श्री दक्षिणमुखी सिद्ध हनुमान मंदिर में मनाया जन्माष्टमी पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर शुक्रवार की रात्रि को श्री दक्षिणमुखी सिद्ध हनुमान मंदिर रामसरन माजरा के परिसर में भगवान श्री कृष्ण जी का जन्मोत्सव व मटकी फोड़ने की रस्में धूमधाम से आयोजित की गईं।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी अमित सैनी पोकी, सरपंच प्रतिनिधि ओमप्रकाश, तरसेम राय, बलकार सिंह, जगमाल सिंह, राजेंद्र सिंह के अलावा गांव के अनेक गणमान्य लोगों ने पूजा-अर्चना के साथ शुरू करवाया। इस अवसर पर गांव के अनेक युवकों ने मिलकर मटकी फोड़ी जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने मटकी में भरी मखनी, दुध, मेवे व मिश्री का प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर भगवान श्री कृष्ण जी की भव्य मूर्ति को मंदिर परिसर में स्थापित कर उसे सजाया गया। सुबह से ही भगवान श्री कृष्ण जी की मूर्ति पर माथा टेकने के लिए महिलाओं की भीड़ लगी रही।
मंदिर परिसर में भगवान श्री राधा-कृष्ण का कीर्तन आधी रात के बाद भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाने के साथ संपन्न हुआ। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए खोया के पेड़े, फल व मिश्री का प्रसाद बांटने की विशेष व्यवस्था की गई थी। मंदिर में राधा-कृष्ण के लिए लगे झूले विशेष रुप सजाए गए जहां भक्तजनों ने भक्ति भाव से भगवान श्री कृष्ण के झूलों का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें