फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सांसद नवीन जिंदल के प्रयास के चलते फिर जलने लगी नेशनल हाइवे 152 डी पर लाइटें

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। नेशनल हाईवे 152 डी गंगहेड़ी नारनौल पर मुर्तजापुर गांव के निकट कुरुक्षेत्र रोड कट के नजदीक बंद पड़ी लाइटों को दोबारा चालू कर दिया गया है। इन लाइटों के बंद होने से वाहन चालकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

लाइट दोबारा ठीक करवाने पर आसपास के गांव के ग्रामीण जगत सिंह चंडीगढ़ फॉर्म, मनजीत सिंह, रामपाल गोलन, रमेश कुमार सहित कई लोगों ने सांसद नवीन जिंदल का आभार व्यक्त किया है। सांसद नवीन जिंदल ने केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गड़करी को पत्र लिखा था। पत्र के माध्यम से सांसद नवीन जिंदल ने केंद्रीय मंत्री से मांग थी कि गंगहेड़ी से नारनौल तक जाने वाला 152 डी हाईवे मुख्य मार्ग है। इस पर पिहोवा कुरुक्षेत्र के लिए उतरने वाले एग्जिट प्वाइंट के आसपास की सभी लाइटें बंद पड़ी हैं। इससे वाहन चालक भ्रमित होकर रास्ता भटक जाते हैं और रात के समय वे आगे निकल जाते हैं।
अंधेरा होने से इस रोड पर चलने वाले लोगों को बेहद परेशानी हो रही है। अंधेरे के चलते रात में यहां से गुजरते समय वाहन चालक असुरक्षा का भाव भी महसूस कर रहे थे। ग्रामीणों की मांग पर सांसद जिंदल ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र भेजकर समस्या हल करने की मांग की थी। जिसका संज्ञान लेते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के कार्यालय से लाइटों को दुरुस्त करने का संदेश भी सांसद कार्यालय को प्राप्त हुआ और इस कार्य को पूरा करके सभी लाइटों को चालू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें