फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: दूसरे समुदाय के व्यक्ति का ढाबा तोड़ने के मामले में सड़क पर उतरा जन संघर्ष मंच

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन करते जन संघर्ष मंच के कार्यकर्ता। संगठन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। रेलवे रोड स्थित पंजाबी ढाबे में तोड़फोड़ और सांप्रदायिक नारे लगाने की घटना के विरोध में जन संघर्ष मंच हरियाणा ने बुधवार को एसपी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। संगठन ने विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अधिकारी राकेश कठवाड़ समेत बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

जन संघर्ष मंच के नेताओं ने पहले डीसी कार्यालय और उसके बाद पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया कि 24 मार्च को एक समूह ने ढाबे पर हमला बोल दिया। उन्होंने ढाबे की कुर्सियां, सामान तोड़ डाला, गैस सिलिंडर फेंका और नफरती भाषण देकर हिंदू-मुस्लिम समुदाय में सांप्रदायिकता फैलाने की कोशिश की।
संगठन का कहना है कि ढाबा किसी दूसरे समुदाय के व्यक्ति की ओर से संचालित किया जा रहा था, जिसे लेकर आरोपी लोग सांप्रदायिक विद्वेष फैला रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि पुलिस मौके पर मौजूद थी लेकिन उसकी उपस्थिति में भी तोडफ़ोड़ जारी रही।
विज्ञापन

जन संघर्ष मंच की ओर से सुदेश कुमारी ने मांग की कि आरोपियों के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज कर सांप्रदायिक नफरत फैलाने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही ढाबा संचालक को हुए नुकसान की भरपाई और अल्पसंख्यक समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
वहीं सुभाष मंडी चौकी प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि मामले में अभी तक ढाबा संचालक ने उन्हें कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। अगर उनके पास किसी भी प्रकार की कोई शिकायत आती है तो तुरंत प्राथमिकी दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें