फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सात दिन बाद नेपाली परिवार पर फायरिंग करने के दो नाबालिग आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। कस्बे में नेपाली परिवार पर फायरिंग करने, गाली-गलौज और मारपीट के मामले में सात दिन बाद दो नाबालिग आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। अपराध अन्वेषण शाखा लाडवा की टीम ने दोनों आरोपियों को अपनी अभिरक्षा में लेकर वारदात में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद की है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में शिव मोहल्ला निवासी एक नेपाली युवती ने बताया कि 18 मार्च की शाम को उनका पड़ोसी आदित्य राणा उनके घर आया और गालियां देने लगा। इसके बाद वह उनके भाई के साथ मारपीट कर चला गया। रात करीब 11:15 बजे आदित्य राणा और तुषार पंडित सात-आठ युवकों के साथ फिर आया और परिवार के सदस्यों से मारपीट की। रात करीब दो बजे तीसरी बार दोनों आरोपी अन्य साथियों के साथ कार में सवार होकर आए और घर के बाहर फायरिंग करते हुए परिवार को जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। इस मामले की जांच अपराध अन्वेषण शाखा लाडवा को सौंपी गई। टीम ने दोनों नाबालिग आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर अदालत में पेश किया गया, जहां उन्हें बाल सुधार गृह मधुबन भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें