फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चढुनी और टिकैत की गिरफ्तारी को लेकर लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन मान गुट की ओर से गुरनाम चढ़ूनी और राकेश टिकैत के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। कार्रवाई नहीं होने से नाराज लोगों ने सोमवार को मथाना में सहारनपुर रोड पर ईंटों की दीवार बनाकर सड़क को जाम कर दिया। प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन पर प्रदर्शनकारियों ने जाम हटाया। साथ ही 15 अगस्त तक कार्रवाई नहीं होने पर उपायुक्त निवास के बाहर ईंटों की दीवार बनाकर धरना देने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

मान गुट के प्रदेशाध्यक्ष गुणी प्रकाश और महासचिव प्रवीण मथाना की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं के खिलाफ कार्रवाई न होने को लेकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। जाम लगाने के बाद सड़कों पर दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। जाम लगने की सूचना पर लाडवा एसडीएम अनुभव मेहता, डीएसपी लाडवा भारत भूषण, नायब तहसीलदार जयवीर रंगा मौके पर पहुंचे और जाम खुलवाने का प्रयास किया, मगर मान गुट ने जाम खोलने से इंकार कर दिया। वे गुरनाम चढ़ूनी और राकेश टिकैत के खिलाफ केस दर्ज करने और उनकी गिरफ्तारी पर मांग पर अड़ गए। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने 15 में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने जाम हटाया। मान गुट के प्रदेशाध्यक्ष गुणी प्रकाश ने कहा कि गुरनाम चढू़नी और राकेश टिकैत किसान आंदोलन के नाम पर किसानों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। दोनों नेताओं के खिलाफ प्रदेश व अन्य राज्यों में अनेकों केस दर्ज हैं, लेकिन सरकार जानबूझ कर उनको गिरफ्तार नहीं कर रही। इससे पहले सहारनपुर रोड पर जाम लगाने के लिए दो ट्रालियों में आठ हजार ईंटें मंगवाई गई थी, जिससे चार फीट ऊंची दीवार बनाई गई थी।
चढू़नी और टिकैत की गिरफ्तारी और केस दर्ज करने की मांग को लेकर मान गुट के प्रदेश उपाध्यक्ष नरपत राणा पिछले चार दिन से अनशन पर बैठे थे। इस दौरान उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया। शुगर लेवल कम होने के साथ-साथ बीपी हाई हो गया था। ऐसे में सोमवार को एसडीएम लाडवा अनुभव मेहता ने नरपत राणा को जूस पिलाकर अनशन समाप्त करवाया। अनशन समाप्त करने के बाद नरपत राणा को मथाना के सीएचसी में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत को देखते हुए एलएनजेपी रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें