कुरुक्षेत्र। कार्यक्रम के दौरान मौजूद जिला जेल के कैदी व बंदी। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के स्थानीय सेवा केंद्र विश्व शांति धाम की ओर से जिला जेल में रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में कार्यक्रम किया गया। इसमें 200 से अधिक भाई-बहन मौजूद रहे।
बीके पुष्पा बहन ने कहा कि आज संसार में जो भी पाप, भ्रष्टाचार बढ़ रहे हैं, उसका मूल कारण है देह अभिमान। देह अभिमान के कारण हमारे कर्म कभी भी श्रेष्ठ नहीं होते। यदि हम स्वयं को आत्मा निश्चय करके कर्म करेंगें, तो कर्म भी ठीक व जीवन में सुख शांति प्यार बढ़ेगा। ब्रह्माकुमारी राधा बहन ने रक्षाबंधन पर्व का आध्यात्मिक रहस्य बताया कि जब हम तिलक लगाते हैं, तो स्वयं को आत्मा निश्चय कर मुख मीठा करते हैं कि सदा मिठास बनी रहे। जीवन में दिव्य गुणों की धारणा होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि रक्षा सूत्र बांधते हुए कोई बुराई का अवश्य त्याग करें। वास्तव में हमारी रक्षा भगवान शिव ही करते हैं और वे ही सच्चे रक्षक हैं। ब्रह्माकुमारी मधु बहन ने राजयोग मेडिटेशन की अनुभूति कराई। इस कार्य में जिला जेल के अधीक्षक डॉ़ धर्मवीर सिंह ने कहा कि यह बहनें नि:स्वार्थ भाव से सेवा करती हैं। इस दौरान रोहन हुड्डा डीएसपी, राजेश कुमार, सतपाल, सुरेंद्र कुमार जिला जेल की ओर से उपस्थित रहे। इस दौरान जिला जेल अधीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह, डीएसपी शिवेंद्र पाल सिंह व रोहन हुड्डा सहित सभी जेल अधिकारियों को रक्षा सूत्र बांधा गया।