फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ठंड बढ़ने से दिल के मरीजों की संख्या में इजाफा

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे मरीज। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पिछले कुछ दिनों से लगातार ठंड बढ़ रही है। अचानक से हुई सर्दी ने दिल के रोगियों की परेशानी को बढ़ा दिया है। हार्ट अटैक के मामले बढ़ने लगे हैं। जिला अस्पताल में रोजाना दिल के 10 से 15 मरीजों का उपचार किया जा रहा है। तीन दिन के आंकड़ों के अनुसार जिले के अस्पतालों में करीब 30 व्यक्ति दिल का दौरा पड़ने के बाद उपचार कराने पहुंचे। इनकी एंजियोप्लास्टी की गई। इनमें युवाओं की संख्या अधिक रही।
विज्ञापन

इस समय बरती गई थोड़ी लापरवाही भी लोगों पर भारी पड़ सकती है। डॉक्टरों का कहना है कि ठंड बढ़ने के कारण दिल के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इसलिए लोगों को इस मौसम में विशेष तौर से सावधानी बरतनी चाहिए। इस समय लगातार तापमान में गिरावट आ रही है। जिला नागरिक अस्पताल में रोजाना अस्थमा संबंधी 20 से 30 मरीज आ रहे हैं।

ठंड से बचना जरूरी : डॉ. गौरव



चेस्ट एंडी टीबी रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव चावला ने कहा कि ठंड में सेहत का खास ध्यान रखें, क्योंकि ठंड के कारण खांसी, सर्दी जुकाम, गले में संक्रमण, फ्लू के अलावा अस्थमा, हार्ट अटैक व लकवा का भी खतरा रहता है। यह देखा गया है कि सर्दियों में हार्ट अटैक व लकवे के मामले अधिक होते हैं, इसलिए इन दिनों सुबह-शाम सैर न करें और घरों में ही रहें। खास तौर पर बच्चे, बुजुर्ग, मधुमेह, ब्लड प्रेशर व हृदय की बीमारियों से पीड़ित मरीजों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि तापमान कम हो जाने पर धमनियां सिकुड़ने लगती हैं। इस वजह से रक्त संचार प्रभावित होता है। इस वजह से हार्ट अटैक व लकवा का खतरा रहता है।
विज्ञापन


सर्दी से बढ़ जाता है संक्रमण का खतरा

चिकित्सकों का कहना है कि बार-बार ठंड व गर्म के संपर्क में आने से त्वचा के आसपास की नसें फैलती व सिकुड़ती हैं। इस वजह से व्यक्ति को सर्दी लगती है। सर्दी लगने पर संक्रमण होने की भी आशंका रहती है। ठंड में सुबह के समय सैर करना दिल के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें