फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: रात को जमकर हुई बारिश, दिनभर जारी रही हल्की बूंदाबांदी

विज्ञापन
शाम के समय हुई हल्की बूंदाबांदी के बीच सड़क से गुजरते राहगीर।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिलेभर में पिछले चार दिनों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। इस बीच सोमवार देर रात तेज बारिश हुई और मंगलवार को दिनभर बूंदाबांदी रही जिससे उमस भरी गर्मी से छुटकारा मिला। रात के समय सबसे ज्यादा बारिश पिहोवा में 45 एमएम दर्ज की गई जबकि बाबैन में 43 एमएम बारिश रही। जिले में सुबह आठ बजे तक ही औसतन 25 एमएम बारिश हुई जबकि दिन में रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही।
विज्ञापन

मौसम में हुए बदलाव से तापमान में आई ठंडक का आनंद लेने के लिए शाम के समय पवित्र ब्रह्मसरोवर सहित अन्य पर्यटन स्थालों पर लोगों की आवाजाही बनी रही। वहीं सोमवार रात को शाहाबाद में 28, लाडवा में 19, थानेसर व इस्माईलाबाद में नौ-नौ एमएम तक बारिश दर्ज की गई। मंगलवार रात को भी तेज बारिश की संभावना बनी रही।
मंगलवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रहने के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

वहीं मौसम में हुए बदलाव व बूंदाबांदी से किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। धान की फसल में सिंचाई के लिए किसान चिंता मुक्त दिखाई दिए। बारिश होने से हुई अच्छी सिंचाई से धान की फसल की अच्छी पैदावार होने की संभावना बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें