फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 को राष्ट्रव्यापी हड़ताल करना जरूरी : रानी

विज्ञापन
पिहोवा। बैठक में हिस्सा लेते  सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के सदस्य। विज्ञप्ति
विज्ञापन
पिहोवा। नगर पालिका में सर्व कर्मचारी संघ पिहोवा ब्लॉक की बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान बलवान मोर ने की और संचालन ब्लॉक सचिव गुरचरण संधु ने किया। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जत्थे में आशा वर्कर यूनियन की राज्य उपप्रधान रानी ने कहा कि 12 फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल करना जरूरी है। एक वर्ष में दूसरी बार हड़ताल करने का कारण है कि केंद्र सरकार मजदूर वर्ग कर्मचारी विरोधी चार लेबर एक्ट लागू कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इसमें कोई भी मजदूर वर्ग, किसान वर्ग, कर्मचारी वर्ग अपनी मांगों के लिए आंदोलन नहीं कर सकता। कोई भी संगठन वर्ग यूनियन नहीं बना सकता। 12 फरवरी की केंद्र की सरकार कर्मचारी और मेहनतकशों की एकता को तोड़ना, वर्गीय चेतना को कमजोर करना और इसी विभाजन की आड़ में कॉरपोरेट परस्त नीतियों को बिना विरोध लागू कर रही है। ब्लॉक सचिव गुरचरण संधु ने कहा कि 12 फरवरी की हड़ताल केवल किसी एक विभाग या वर्ग की नहीं है। यह संविधान, सामाजिक न्याय, लोकतंत्र और जनसेवा को बचाने की लड़ाई है।
यदि आज संगठित प्रतिरोध नहीं हुआ तो कल न स्थायी नौकरी बचेगी, न सुरक्षित पेंशन और न ही आम जनता के लिए सुलभ सुविधाएं बचेंगी।
इस मौके पर मनजीत कौर, नवनीत कौर, पूजा, रामलाल, गुलशन, मलकीत, सुनील, कर्मचंद, रचना, अनिल, लाडी, उषा, सुमन, प्रभजोत कौर, मीनाक्षी, अनीता, मनप्रीत कौर, बंगलो और सिमरन कौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें