कुरुक्षेत्र। मोहन नगर चौक पर रात को घूमते बेसहारा गोवंश। संवाद
कुरुक्षेत्र। शुक्रवार को गांव बजीदपुर में सड़क से जा रहे बेसहारा गोवंश के हमले से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह कोई पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी ऐसे हादसे हो चुके हैं। यहां तक कि पटियाला बैंक कॉलोनी में भी गोवंश ने एक बुजुर्ग महिला की करीब दो साल पहले जान ली थी। बावजूद इसके प्रशासन सड़कों को पशु मुक्त कराने में नाकाम साबित हो रहा है।
प्रशासन से लेकर सरकार तक पशु मुक्त सड़कें किए जाने के दावों तक ही सिमट कर रह गए हैं। शहर ही नहीं गांवों की सड़कों पर भी ये पशु खुल्ले तौर पर घूम रहे हैं।
जिलेभर की सड़कों पर एक हजार से ज्यादा पशु घूम रहे हैं। जहां बजीदपुर गांव के पास शुक्रवार को हादसा हुआ, वहीं पर ग्रामीणों के मुताबिक 10 से 15 गोवंश सड़कों पर रहते हैं जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। इन पशुओं के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं और अब राहगीरों में भय का माहौल बना रहने लगा है।
नगर निकाय आयुक्त अमन वर्मा का कहना है कि बेसहारा गोवंश की समस्या को गंभीरता से लिया जा रहा है। जल्द ही विशेष अभियान चलाकर सड़कों से गोवंश हटाए जाएंगे।
जिले भर में 27 गोशालाएं, फिर भी सड़कों पर गोवंश : शहर में सात गोशालाएं हैं जबकि जिलेभर में 27 गोशालाएं हैं। इसके बावजूद सड़कों पर करीब एक हजार से ज्यादा गोवंश हैं। फिलहाल एक माह से गोवंश हटाने का अभियान ठप है। गोशालाएं क्षमता अनुसार भरी हुई हैं। इसके कारण अभियान भी रोका गया है। ऐसे में फिर से सड़कों पर गोवंश दिखाई देने लगे हैं। गोवंश की वजह से पिछले तीन माह में कई हादसे हो चुके हैं।
कुरुक्षेत्र। मोहन नगर चौक पर रात को घूमते बेसहारा गोवंश। संवाद
कुरुक्षेत्र। मोहन नगर चौक पर रात को घूमते बेसहारा गोवंश। संवाद
कुरुक्षेत्र। मोहन नगर चौक पर रात को घूमते बेसहारा गोवंश। संवाद