फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: कुरुक्षेत्र में 100 साल से ऊपर के मतदाताओं की पड़ताल में खुलासा, कई शतायु वोटर आज भी सूची में जिंदा

Wed, 10 Apr 2024 09:12 AM IST
नवीन दलाल सेवा सिंह, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

कुरुक्षेत्र के नरकातारी गांव के चंचल सिंह को सूची में 103 साल का मतदाता बताया गया जबकि उनसे संपर्क किया तो उन्होंने अपने दस्तावेज भी दिखाए तो खुद भी माना कि वे अपनी आयु सही नहीं बता सकते लेकिन देश बंटवारे के दौरान आठ साल के ही थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकतंत्र के पर्व चुनाव में आज पूरा देश मशगूल है। इसमें हर मतदाता मतदान कर सके और यह पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण रूप से हो, इसके लिए व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं। इसी बीच चुनाव मैदान में कूदे नेताओं से लेकर राजनीतिक पार्टियों ने भी एडी चोटी का जोर लगाना शुरू कर दिया है। शहर हो या घर, संस्थान हो या खेत हर एक मतदाता तक पहुंचने की रणनीति के साथ-साथ प्रयास भी किए जा रहे हैं, लेकिन ऐसे मतदाता भी है, जिन तक पहुंचा ही नहीं जा सकता। ये दिवंगत हो चुके हैं। यहां तक कि अनेक ऐसे मतदाताओं को इस दुनिया से गुजरे कई वर्ष बीत चुके हैं लेकिन वे शतायु मतदाता सूची में आज भी जिंदा है।

विज्ञापन


खासतौर पर गांव मिर्जापुर, बगथला में शतायु मतदाताओं की पड़ताल की गई तो अधिकतर मतदाता दिवंगत मिले, वहीं नरकातारी सहित कई अन्य क्षेत्र में जो जीवित मिले तो उनमें कई मतदाता 100 साल तक अभी पहुंचे ही नहीं हैं।

106 साल के भजनलाल का 97 साल में हो चुका निधन : वजीर चंद
मतदाता सूची में मिर्जापुर के भजनलाल को 106 साल का मतदाता दर्शाया गया है। उनके 67 वर्षीय बेटे वजीर चंद पहलवान बताते हैं कि भजनलाल उनके पिता थे। उनका निधन करीब 97 साल की आयु में ही कई साल पहले हो चुका है वहीं गांव के रहने वाले गुलजार सिंह ने बताया कि 101 साल के मतदाता रामस्वरूप का निधन करीब आठ साल पहले हो चुका है।
विज्ञापन


10 साल पहले हो चुका प्रकाश कौर का निधन : गुरमीत
बगथला गांव की प्रकाश कौर को 103 साल की मतदाता दर्शाया गया। घर पर मिले पुत्र गुरमीत सिंह बताते हैं कि उनकी माता प्रकाश कौर का निधन 10 साल पहले 2014 में हो गया था। यही नहीं सूची में थानेसर विस के सबसे अधिक उम्र 115 साल के दर्ज इसी गांव के बाल सिंह का भी कई साल पहले निधन हो चुका है। हालांकि उनके परिजन नहीं मिले, लेकिन सामने रहने वाले गुरमीत सिंह ने यह पुष्टि की। यही नहीं गांव के सरपंच व चौकीदार की माने तो 100 साल से ज्यादा आयु के 12 में से महज दो या तीन ही इस समय जीवित होंगे।

84 साल की मिली शांति देवी, चंचल सिंह बोले, 100 साल तक के नहीं हुए
नरकातारी गांव के चंचल सिंह को सूची में 103 साल का मतदाता बताया गया जबकि उनसे संपर्क किया तो उन्होंने अपने दस्तावेज भी दिखाए तो खुद भी माना कि वे अपनी आयु सही नहीं बता सकते लेकिन देश बंटवारे के दौरान आठ साल के ही थे। ऐसे में अभी 100 साल आयु होने में कई साल बाकी हैं। उनकी इतनी आयु कैसे दिखाई गई वे समझ नहीं पाए हैं।

उधर इसी गांव की शांति देवी को 101 साल की मतदाता बताया गया जबकि उनके घर पर मिले पौत्र अंकुर ने बताया कि बुजुर्ग अवस्था के चलते वे बात नहीं कर सकती, लेकिन उनकी आयु अभी करीब 84 साल ही है। वे नहीं बता सकते हैं कि सूची में इतनी आयु कैसे दर्ज की गई। उधर गांव दबखेड़ी की बलौची देवी को भी 109 साल की मतदाता बताया गया जबकि गांव के सरपंच ओमप्रकाश का कहना है कि वे उनकी दादी थी। उनका सही नाम बलोचनी देवी था और एक साल से भी ज्यादा समय पहले दिवंगत हो चुकी है।

मतदाता सूची अनुसार थानेसर विस में शतायु मतदाता
हंसाला में तीन, मलकपुर में दो, बहादुरपुरा में चार, डोडाखेड़ी में तीन, खेड़ी मारकंडा, भवानी खेड़ा व दबखेड़ी में एक-एक, बगथला में 12, समस्पुर में दो, मुंडाखेड़ा में एक, जौसर में 12, बाहरी में तीन, ज्योतिनगर में एक, लायलपुर बस्ती में एक, मोहन नगर में दो, खेड़ी ब्राह्मण में एक, मिर्जापुर में पांच, नरकातारी में दो, कैंथला खुर्द में एक, फतुहपुर में एक, बारना में दो, पिंडारसी में एक, घराड़सी में तीन, किरमिच में एक, कंवारखेड़ी में एक, तिगरी खालसा में एक, अमीन में तीन, थानेसर 83 शतायु मतदाता दर्ज है।

विधानसभा बार शतायु मतदाता
थानेसर- 154
पिहोवा- 233
लाडवा--127
शाहाबाद--152

एएसडी सूची से हटाए जाएंगे ऐसे मतदाताओं के नाम : उपायुक्त
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शांतनु शर्मा का कहना है कि किसी स्तर पर एक-दो गांव के ऐसे कुछ मतदाताओं को सूची से हटाया जाना रह गया, लेकिन अब अनुपस्थित, शिफ्ट हुए व मृतक मतदाताओं की सूची से इन्हें हटा दिया जाएगा। उधर, निर्वाचन तहसीलदार सरला का कहना है कि बीएलओ स्तर पर कहीं कोई खामी रह गई है तो उसे दुरुस्त कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें