फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु रविदास मंदिर से चांदी का मुकुट व गुरुद्वारा से इनवर्टर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने शुक्रवार को गुरुद्वारा से इनवर्टर और रविदास मंदिर से गुरु रविदास की प्रतिमा पर लगे चांदी के मुकुट चोरी करने मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

परमजीत सिंह वासी गांव भेरिया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दो साल से चम्मूकलां के गुरुद्वारा में बतौर पाठी तैनात है। नौ सितंबर को वह रात्रि के समय गुरुद्वारा का मैन गेट बंद करके सोया था। जब वह सुबह करीब 2 बजे उठा तो उसने देखा कि गुरुद्वारा की सीढ़ियों के नीचे रखा इनवर्टर गायब है। उसने इसकी सूचना गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों को दी। सीसीटीवी फुटेज की मदद से उन्होंने चोर की पहचान करने की कोशिश की लेकिन पता नहीं चला। वहीं रविदास मंदिर के प्रधान देसराज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बस स्टैंड पर स्थित रविदास मंदिर से अज्ञात चोर गुरु रविदास के चांदी के मुकुट चोरी कर ले गए है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें