फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra: अंतरराष्ट्रीय प्रेरक वक्ता बीके शिवानी ने दिए शांत व खुश रहने के गुर, कहा- बुरे लोगों से रहे दूर

Sat, 24 Feb 2024 02:43 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

कुरुक्षेत्र में राजयोग शिक्षिका एवं अंतरराष्ट्रीय प्रेरक वक्ता बीके शिवानी पहुंची। उन्होंने खुश रहने के मंत्र दिए और कहा कि कोई कोई बद दुआ या बुरा बोलता है तो उसको जवाब न दो और मन में ही उसको दुआ दें।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय प्रेरक वक्ता बीके शिवानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के श्रीमद्भगवद् गीता सदन में आयोजित खुद को जानो कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें  राजयोग शिक्षिका एवं अंतरराष्ट्रीय प्रेरक वक्ता बीके शिवानी पहुंची। यहां लोग सैंकड़ों की संख्या में उनको सुनने के लिए पहुंचे। उन्होंने कहा कि सुख और मन की शांति से संसार की कोई भी वस्तु को हासिल किया जा सकता है। सदैव दया भावना मन में रखों और खुद को शांत रखने के मंत्र उन्होंने साझा किए। 

विज्ञापन




बीके शिवानी ने कहा कि जब भी कोई बुरी परिस्थिति आती है तो उसको दुआ दो। मन में विचार लाओ कि यह परिस्थिति मेरे कल्याण के लिए आई है। स्वयं पर परिस्थिति को हावी ना होने दो, बल्कि खुद को उस उससे ज्यादा शक्तिशाली समझों। उन्होंने कहा कि ध्यान करने से मन की शांति को पाया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीके ने कहा कि धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से पूरे विश्व को संदेश जाना चाहिए कि वहां के लोग बहुत एकाग्र और खुशदिल है। उन्होंने खुश रहने के मंत्र दिए और कहा कि कोई कोई बद दुआ या बुरा बोलता है तो उसको जवाब न दो और मन में ही उसको दुआ देकर अपने मन पर उसकी बददुआ या बुरे व्यवहार का प्रभाव न पड़ने दो। बुरे व्यवहार से दूरी बनाकर खुद को शांत और ऊर्जावान बनाए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें