फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव की शान बनेंगी हेमामालिनी

Fri, 14 Oct 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
विज्ञापन
बॉलीवुड स्टार अभिनेत्री हेमा मालिनी - फोटो : file
विज्ञापन
बॉलीवुड स्टार अभिनेत्री हेमा मालिनी अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव की शान बनेंगी। इस अभिनेत्री के आने से गीता जयंती समारोह की रौनक भी बढ़ जाएगी। इतना ही नहीं गीता जयंती समारोह में अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक ग्रुप के बेहतरीन कलाकारों को भी आमंत्रित किया जाएगा। इन कलाकारों को आमंत्रित करने की जिम्मेदारी उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनजैडसीसी) पटियाला के अधिकारियों को सौंपी गई है।
विज्ञापन


उत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अहम पहलुओं पर बातचीत करते हुए उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने बताया कि गीता जयंती समारोह को इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर जहां अंतरराष्ट्रीय समारोह का आयोजन होगा, वहीं हरियाणा के 126 खंडों में भी गीता जयंती की छटा बिखरेगी।  

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती उत्सव में 6 से 10 दिसंबर तक मुख्य मंच पुरुषोत्तम पुरा बाग में मैगा इंवेट्स का आयोजन किया जाएगा। इन पांच दिनों के मुख्य कार्यक्रमों में बॉलीवुड स्टार अभिनेत्री हेमा मालिनी का आना लगभग तय हो चुका है। इन मेगा इंवेंट्स के चार अन्य दिनों में भी अंतरराष्ट्रीय स्तर के जाने-माने कलाकार शिरकत करेंगे। इतना ही नहीं वर्ष 2002-03 में हुए समर मंथन जैसे कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला के अधिकारियों को अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक ग्रुप को आमंत्रित करने  की जिम्मेवारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


एनजैडसीसी के अधिकारी एक सप्ताह के अंदर मुख्य मंच के चार अन्य कार्यक्रमों का शेड्यूल तैयार करके सरकार के पास भिजवाना  सुनिश्चित करेंगे। मुख्य मंच के सायंकालीन कार्यक्रमों के अलावा सुबह के सत्र में भी मुख्य मंच पर बेहतरीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। सरकार का प्रयास है कि इस उत्सव में आने वाले लाखों पर्यटकों, श्रद्धालुओं व यात्रियों के समक्ष अनुकरणीय  सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जाए ताकि आने वाले गीता जयंती उत्सव में कुरुक्षेत्र की धरा पर आने का बार-बार मन करे।

पर्यटकों के बीच कलाकार करेंगे मनोरंजन
उपायुक्त ने कहा कि उत्सव में जहां मुख्य मंच पर कलाकार अपना हुनर दिखाएंगे, वहीं कई बेहतरीन ग्रुप के कलाकार अंतरराष्ट्रीय क्राफ्ट मेले में पर्यटकों के बीच रहकर मनोरंजन करेंगे। इस उत्सव में ब्रह्म सरोवर के पावन तट पर चारों तरफ सांस्कृतिक माहौल तैयार किया जाएगा। सरकार की तरफ से पहली बार गीता जयंती को अंतरराष्ट्रीय उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इस वर्ष ब्रह्म सरोवर तट पर भारत की ही नहीं अतरराष्ट्रीय संस्कृति के दर्शन होंगे। इसलिए इस पावन तट पर इस वर्ष लाखों की संख्या में पर्यटकों के पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें