फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पोस्चरल विकृतियों और उनके सुधार के बारे में दी जानकारी

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कार्यक्रम में हिस्सा लेती छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सेठ नवरंग राय लोहिया जयराम कन्या महाविद्यालय के रेडक्राॅस विभाग की ओर से पोस्चरल विकृतियों और उनके सुधार विषय पर व्याख्यान किया गया। मुख्य वक्ता आर्य कन्या काॅलेज अंबाला कैंट से असिस्टेंट प्रो. डाॅ. सरिता चौधरी पहुंची। उन्होंने कहा कि आजकल की बदलती जीवनशैली और लंबे समय तक गलत मुद्रा में बैठने या खड़े रहने की आदतों के कारण शरीर में पोस्चरल विकृतियां बढ़ रही हैं। ये विकृतियां न केवल शरीर के आकार को प्रभावित करती हैं, बल्कि विभिन्न शारीरिक समस्याओं जैसे कि पीठ दर्द, गर्दन दर्द, घुटनों की परेशानी और थकान को भी जन्म देती हैं।
विज्ञापन

इन विकृतियों से बचने के लिए बैठते और खड़े होते समय रीढ़ की हड्डी सीधी रखें। योग, स्ट्रेचिंग और हल्की एक्सरसाइज से मांसपेशियों को मजबूत करें। विटामिन डी और कैल्शियम युक्त आहार हड्डियों को मजबूत बनाए रखता है। महाविद्यालय प्राचार्या डाॅ. सुरेश रावल ने कहा कि स्वस्थ जीवनशैली और सही व्यायाम से पोस्चरल विकृतियों को रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें