फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पूरी भव्यता के साथ मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। उपमंडल में 78वां स्वतत्रंता दिवस समारोह 15 अगस्त को अनाजमंडी के प्रांगण में मनाया जाएगा तथा कार्यक्रम की फाइनल रिहर्सल 13 अगस्त को अनाजमंडी पिहोवा में ही की जाएगी।
विज्ञापन

उपमंडल अधिकारी नागरिक अभिनव सिवाच ने तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक में नगरपालिका सचिव को निर्देश दिए कि बरसात का मौसम होने के कारण सभी प्रकार की सुविधाएं अनाजमंडी में उपलब्ध होनी चाहिए। अनाजमंडी में साफ-सफाई तथा स्टेज की सजावट का कार्य नगरपालिका सचिव करवाएंगे। उन्होंने खंड शिक्षा विभाग को आदेश दिए कि वे सभी स्कूलों से स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रस्तुत करने वाले राष्टï्र भक्ति गीत तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति करने वाली अच्छी टीमों का चयन करें। सभी स्कूलों में से स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए टीमों का चयन किया जाएगा, जो कार्यक्रम में अपनी विभिन्न प्रस्तुतियां देंगे।
उन्होंने कहा कि पर्यावरण स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए प्लास्टिक मुक्त स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। प्लास्टिक का उपयोग बिल्कुल भी नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इंडिपेंडेंस डे को ग्रीन इंडिपेंडेंस डे के रूप में मनाया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष्य में शहर का सौंदर्यकरण किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें