कुरुक्षेत्र। देश में आज 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस पर्व को मनाने के लिए वीरवार को अंतिम पूर्वाभ्यास में छात्रों ने फुल ड्रेस में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान उपायुक्त महावीर प्रसाद ने ध्वजारोहण किया तथा राष्ट्रगान के साथ परेड की सलामी ली। इससे पहले उपायुक्त महावीर प्रसाद ने लघु सचिवालय शहीदी स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
उपायुक्त महावीर प्रसाद ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह को सफलतापूर्वक मनाने के लिए छोटे बच्चों से लेकर बड़े अधिकारियों को एक टीम की तरह एकजुट होकर कार्य करना है।
जिला स्तरीय समारोह पिपली अनाज मंडी में मनाया जाएगा। प्रात: 8:45 बजे मुख्य अतिथि की ओर से शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। 9 से 9:02 तक ध्वजारोहण और राष्ट्रीय धुन, 9:02 से 9:10 बजे तक परेड का निरीक्षण, 9:10 बजे से 9:25 तक मुख्य अतिथि का भाषण, 9:25 से 9:35 तक मार्च पास्ट, 9:35 से 10:05 तक सांस्कृतिक कार्यक्रम, 10:05 से 10:15 बजे तक पुरस्कार वितरण तथा 10:15 बजे राष्ट्रगान होगा। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार की ओर से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में ये स्कूल रहे शामिल
समारोह को मनाने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छह टीमों का चयन किया गया है। इनमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शृंखला में विजडम वर्ल्ड स्कूल का राजस्थानी लोक नृत्य, बीआर इंटरनेशनल स्कूल की देशभक्ति कोरियोग्राफर, गुरुनानक स्कूल का गिद्दा, सैनी पब्लिक स्कूल की क्वाली, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल हरियाणवी लोक नृत्य व राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल अमीन की ओर से राष्ट्रीय गान का अंतिम पूर्वाभ्यास किया गया। इस बार परेड में 10 टुकड़ियां भाग ले रही हैं।
कुरुक्षेत्र। पिपली अनाज मंडी में स्वतंत्रता दिवस की फाइनल रिहर्सल में हिस्सा लेती छात्राएं। सं
कुरुक्षेत्र। पिपली अनाज मंडी में स्वतंत्रता दिवस की फाइनल रिहर्सल में हिस्सा लेती छात्राएं। सं
कुरुक्षेत्र। पिपली अनाज मंडी में स्वतंत्रता दिवस की फाइनल रिहर्सल में हिस्सा लेती छात्राएं। सं