फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: युवक पर हमला, मोबाइल और चांदी की चेन छीनी

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अस्पताल के बाहर खड़े  घायल अजय के परिजन। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पिहोवा के चीका रोड स्थित एक टायर पंचर वर्कशॉप में कुछ युवकों ने दुकान पर काम कर रहे अजय नामक युवक पर चाकू, सूएं और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमलावरों ने अजय से उसका मोबाइल फोन और गले से चांदी की चेन छीनकर भाग गए। गंभीर रूप से घायल अजय को तुरंत लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

ईशाक गांव के रहने वाले अजय के पिता सुभाष ने बताया कि घटना शाम के समय हुई जब अजय और उनका नौकर दुकान पर थे। कुछ युवक दुकान पर आए और पैसे की मांग की। पैसे न मिलने पर उन्होंने अजय पर हमला कर दिया। अजय ने पुलिस को बताया कि वह किसी भी युवक से पहले कोई विवाद नहीं था लेकिन वह हमलावरों में से एक को पहचानता है। पुलिस ने अजय की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कुरुक्षेत्र। अस्पताल के बाहर खड़े  घायल अजय के परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें