फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घट रहा कोरोना संक्रमण पर बढ़ रहा मौत का ग्राफ

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में भले ही संक्रमण का घट रहा है और मरीजों की संख्या में कमी आई है, लेकिन मौत का बढ़ता ग्राफ प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा रहा है। शुक्रवार को भी स्वास्थ्य विभाग ने दो संक्रमित मरीजों की मौत की पुष्टि की है, हालांकि इनकी मौत पहले हो चुकी थी, जबकि 96 नए संक्रमित मिले हैं। यही कारण है कि विशेषज्ञों और अधिकारियों की ओर से ओमिक्रॉन को हल्के में न लेने और कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी जा रही है।
विज्ञापन

आंकड़ों के अनुसार तीसरी लहर में मृतकों की संख्या 19 हो गई है, जबकि अब तक जिले में 377 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार माजरी मोहल्ला वासी 30 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमण के चलते 29 जनवरी को एलएनजेपी अस्पताल में दाखिल कराया गया था। उपचार के दौरान 30 जनवरी को उसने दम तोड़ दिया, लेकिन जांच के बाद शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से इसकी पुष्टि की गई। इसके साथ ही झांसा निवासी 69 वर्षीय व्यक्ति की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई, जिसमें संक्रमण की पुष्टि की गई है।
उधर, शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा आरटी पीसीआर और रैपिड एंटीजन के कुल 964 सैंपलों की जांच करने पर
96 मरीजों में कोरोना की पुष्टि की है, हालांकि 102 मरीजों को रिकवर होने पर डिस्चार्ज किया गया है। जिले में अभी तक 26 हजार 331 कुल संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें से 25 हजार 556 मरीज ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा फिलहाल 294 मरीजों को होम आइसोलेट तथा 104 मरीजों को अस्पताल में दाखिल किया गया है।
विज्ञापन

जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक ओमिक्रॉन वैरिएंट की जांच के लिए 136 सैंपल भेजे गए हैं। अभी तक आई रिपोर्ट में 64 मरीजों में ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है। उन्होंने लोगों को इसे हल्के में नहीं लेने की सलाह दी है। साथ ही गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने की अपील की है। बताया कि विभाग द्वारा अभी तक लिए गए 664599 में से 637367 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है।
जिले में 87 स्थानों में दिए कंटेनमेंट जोन बनाने के आदेश, 131 को किया डी-नोटिफाई
जिला प्रशासन ने कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए जिले में 87 स्थानों पर कोरोना पॉजिटिव केस मिलने पर कंटेनमेंट जोन बनाने के आदेश दिए हैं। प्रशासन ने रिपोर्ट पॉजिटिव आने के तुरंत बाद ही संबंधित क्षेत्र को कंटेनमेंट व बफर जोन में शामिल करते हुए सैनिटाइज करने के आदेश दिए हैं। उधर, स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन के तहत जिले में 131 स्थानों पर बनाए गए कंटेनमेंट जोन क्षेत्र को डी-नोटिफाई किया गया है।
संक्रमण को रोकने के लिए एकजुट होकर करने होंगे प्रयास : मुकुल
उपायुक्त मुकुल कुमार ने कहा कि कोविड-19 का संक्रमण अभी खत्म नहीं हुआ है। इस वैश्विक महामारी से बचाव के लिए जागरूकता बेहद जरूरी है। कोरोना से बचने का मूल मंत्र सतर्कता है। कोरोना वैश्विक महामारी के दौर में ढिलाई किसी भी रूप से न बरती जाए। सभी नागरिक वैक्सीनेशन सेंटर पर जाकर वैक्सीन जरूर लगवाएं। इससे शरीर में किसी प्रकार का कोई दुष्प्रभाव नहीं होता है। कहा कि जिन लोगों ने कोरोना रोधी वैक्सीन की प्रथम डोज लगवा ली है, ऐसे नागरिक निर्धारित समय अवधि पूरी होने पर कोरोना रोधी वैक्सीन की दूसरी डोज अवश्य लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें