फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केयू ने कुमाऊं यूनिवर्सिटी को वॉलीबॉल में पराजित कर 23 साल के रिकॉर्ड रखा कायम

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल प्रांगण में आयोजित नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष वॉलीबॉल प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टीम ने कुमाऊं विश्वविद्यालय को हराकर 23 साल का रिकॉर्ड कायम रखा। इसके साथ ही कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी के लिए क्वालीफाई कर लिया। क्वार्टर फाइनल स्टेज पर गत वर्ष की विजेता केयू की टीम ने कुमाऊं यूनिवर्सिटी नैनीताल को 3-0 (पहले 25-11, दूसरे 25-10 और तीसरे मैच में 25-09) स्कोर से मात दी है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के तीसरे दिन मंगलवार को प्री-क्वार्टर फाइलन मैच में पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला तथा कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल ने अपने मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। सुबह के सत्र में हुई प्रतियोगिता में पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला ने गुरुकुल कांगड़ी हरिद्वार को 3-0 से, सीसीएस मेरठ ने जेएमआई न्यू दिल्ली को 3-0 से, हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी शिमला ने एमबीपीएस यूनिवर्सिटी पटियाला को 3-2 से और कुमाऊं यूनिवर्सिटी नैनीताल ने यूनिवर्सिटी ऑफ जम्मू को 3-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
देर शाम गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर और सीसीएस मेरठ, पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला और हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी शिमला के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी की टीम ने 3-0 से सीसीएस मेरठ और पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला ने 3-1 से हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी शिमला को मात देकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। हालांकि देर शाम तक लवली प्रोफेशन यूनिवर्सिटी फगवाड़ा और पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के बीच कड़ी टक्कर चल रही थी। केयू खेल निदेशक डॉ. राजेश सोबती ने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टीम ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी के लिए क्वालीफाई कर लिया है। केयू की टीम पिछले 17 साल से इस प्रतियोगिता की विजेता रही है। इस अवसर पर चीफ वॉर्डन डॉ. डीएस राणा तथा परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें