फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव गुहण पुलिस बल व प्रशासिनक अधिकारियों ने लगवाए मीटर बाहर

Thu, 16 Jun 2016 01:02 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
माौके पर माौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 सरकार द्वारा चलाई गई हमारा गांव जगमग गांव योजना के तहत बुधवार को गांव  गुहण में बिजली के मीटर पुलिस बल की मौजूदगी में घरों से बाहर लगाए गए।  जिससे बिजली कर्मियों ने राहत की सांस ली। बताना जरूरी है कि बिजली  कर्मचारियों ने पिछले काफी दिनों से गांव गुहण में घर से बाहर मीटर लगाने  के लिए जाते थे लेकिन बिजली कर्मचारी खाली हाथ वापिस आते थे। वहीं बुधवार  को बिजली कर्मचारीयों ने पुलिस बल व प्रशासनिक अधिकारी की मौजूदगी में घरों  से बाहर मीटर लगा दिए। इस मौके पर गांव की महिलाओं ने ड़टकर बिजली  कर्मचारियों का विरोध किया लेकिन थाना प्रभारी छोटू राम, सब इस्पेंक्टर वेद  प्रकाश, तहसीलदार साहब सिंह, बीडीपीओ अंग्रेज सिंह मोर व सरपंच विश्वजीत  बिदल ने गांववासियों को सरकार के द्वारा चलाई गई स्कीम के बारे में अवगत  कराकर व समझाकर घरों से बाहर मीटर लगवाए। 
विज्ञापन


गांव की दर्जन भर महिलाओं  का कहना था कि उनके गांव मे पानी की निकासी, शमशान घाट की खस्ता हालत के  साथ अनेक समस्याएं है जिसे सरकार पहले प्राथमिकता के आधार पर हल करे तभी  ग्रामीण सरकार का सहयोग करेंगे।  जब तक उनकी मागों को पूरा नहीं किया जाता  तब तक वे अपने घरों के मीटरों को बाहर नही लगने देंगी।  गौरतलब है की कुछ  माह पहले भी उपायुक्त महोदय ने गांव गुहण मे जाकर ग्रामीणों को बिजली के  मीटरों को घरों से बाहर करने का आहवान किया था तब भी गांव की महिलाओं व  ग्रामीणों ने बिजली के मीटरों को घरों से बाहर लगाने का विरोध किया था।  महिलाओं की मांग थी कि सबसे पहले गांव की जोहड़ के पानी की निकासी व गांव  में अन्य विकास कार्य करवाए उसके बाद ही गांव में मीटर बाहर लगाए जाएगें।
विज्ञापन

बिजली  विभाग के एसडीओ भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि इस गांव के लगभग सभी मीटर बाहर  लग चुके है और जो मीटर रह रहे है उन्हें जल्द बाहर लगा दिया जाएगा।
- गांव गुहण में मीटर बाहर लगाने के विरोध में पहुंचे किसान यूनियन के सदस्य भी मौके पर पहुंचे लेकिन मुकर्दशक बने रहे।
-  थाना प्रभारी छोटू राम ने सुझबुझ का परिचय देते हुए गांव गुहण के लोगों को  समझा करके घरों से मीटर बाहर लगावाने में अहम योगदान दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें