फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेस्ट के लिए बुलाए 12 हजार अभ्यर्थी, पहुंचे 7 हजार

Thu, 16 Jun 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
दाौड़ लगाते अभ्‍यरथ्‍ाी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पुलिस की खाकी वर्दी की चाह में प्रदेशभर के हजारों युवा हरियाणा पुलिस की भर्ती में शामिल हुए। हालांकि एचएसएससी ने पहले दिन भर्ती के लिए 12 हजार अभ्यर्थियों को बुलाया था, लेकिन टेस्ट के लिए महज 7 हजार अभ्यर्थी ही पहुंचे। करीब 5 हजार अभ्यर्थियों के नहीं पहुंचने से खाकी का क्रेज कम होने को लेकर चर्चाएं भी हुई। हालांकि तकरीबन आधे अभ्यर्थियों के नहीं पहुंचने का कारण स्पष्ट नहीं हो सकता है। इधर भर्ती के लिए सुरक्षा और भ्रष्टाचार को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए थे। 
विज्ञापन

हरियाणा पुलिस में सामान्य ड्यूटी के पुरुष सिपाही पद के लिए बुधवार को 7 हजार परीक्षार्थियों ने फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट दिया। टेस्ट प्रक्रिया सुबह 5  बजे से शुरु हो गई थी। सुरक्षा और व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने दो पार्किंग बनाई थी। पार्किंग नंबर एक जीटी रोड से सेक्टर-30 की खाली जगहों में बनाई गई थी। जबकि दो नंबर पार्किंग जिंदल चौक से हुडा कार्यालय से आगे सोसायटी भवन के पास खाली जगह पर बनाई है। एचएसएससी के चेयरमैन भारत भूषण भारती ने बताया कि प्रक्रिया पूरी तरह से सुरक्षा के बीच हुई है। एचएसएससी द्वारा तीन अलग-अलग स्थानों पर युवाओं ने जांच करने के बाद दौड़ में हिस्सा लिया। बाहर से आए अभ्यर्थियों को जानकारी देने के लिए स्टाल भी लगाए गए। 

पहले दिन दौड़े 7 हजार अभ्यर्थी 
भर्ती के पहले दिन हुई पांच किलो मीटर की दौड़ में करीब 7 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए। यह दौड़ अलग-अलग  समय में कराई गई। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने भर्ती स्थल तक जाने के लिए सभी आम रास्तों पर नाके लगाए हैं। करीब एक माह तक चलने वाली इस भर्ती प्रक्रिया के दौरान यह नाके लगे रहेंगे।
विज्ञापन


पांच हजार अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर
एचएसएससी के चेयरमैन भारत भूषण ने बताया कि पहले दिन 12 हजार अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। लेकिन करीब 7 हजार युवा ही आए। इस लिहाज से भर्ती में पांच हजार अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। इतने अभ्यर्थियों की गैरहाजिरी से दिनभर चर्चाओं का दौर भी चलता रहा। भर्ती प्रक्रिया के दौरान चेयरमैन भारत भूषण और करनाल रेंज के आईजी सहित कई आला अधिकारियों ने भी निरीक्षण किया। अधिकारियों ने भर्ती प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न इसके लिए सख्त दिशा निर्देश भी दिए। 

चिप से परखी पारदर्शिता 
एचएसएससी के चेयरमैन भारत भूषण के मुताबिक हरियाणा पुलिस की भर्ती में पारदर्शिता रखने के हर संभव उपाय किए गए हैं। पहली अभ्यर्थियों की टाइमिंग सही सही जांचने के लिए चिप का प्रयोग किया गया था। उन्होंने बताया कि किस अभ्यर्थी ने कितने समय में दौड़ पूरी की यह देखने के लिए अभ्यर्थियों को आईआरएफडी चीप लगाई गई थी। 

25 मिनट में 5 किलोमीटर की दौड़ 
एचएसएससी के चेयमैन ने बताया कि टेस्ट प्रक्रिया में परीक्षार्थी को 25 मिनट में 5 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी है। अहम पहलू यह है कि एचएसएससी ने 20 से 25 मिनट में दौड़ पूरी करने पर 15 से 10 अंक निर्धारित किए हैं। एसपी सिमरदीप सिंह के अनुसार भर्ती क्षेत्र में स्वास्थ्य, पीने के पानी, बिजली, सुरक्षा, शौचालय आदि सुविधाओं को लेकर तमाम प्रबंध किए हुए हैं। इसके अलावा 3 एंबुलेंस स्टाफ सहित मौके पर हर समय मौजूद रहेगी।

सेक्टर-2, 3, 4 में बना मेले जैसा माहौल 
भर्ती प्रक्रिया स्थल के पास सेक्टर-2, 3 और 4 लगता है उस स्थान पर बाहर से आए युवा वर्ग के कारण मेले जैसा माहौल बन गया था। भर्ती प्रक्रिया को देखने के लिए आसपास के मकानों पर भीड़ भी लगी रही। 

चक्कर खाकर गिरा अभ्यर्थी 
भर्ती प्रक्रिया के दौरान एक परीक्षार्थी को चक्कर आ गया। जैसे ही अभ्यर्थी चक्कर खाकर गिरने लगा वहां मौजूद पुलिस कर्मियों और अधिकारियों के हाथ-पैर फूल गए। दो पुलिसकर्मियों ने तुरंत युवक को माउथ एयर दी और उसे अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें