फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनातन संस्कारों में समाज सेवा से बुजुर्ग एवं पितृ होते हैं प्रसन्न : पुरी

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। महंत तरण दास के साथ  महंत राजेंद्र पुरी। विज्ञप्ति
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने पितृ पक्ष श्राद्ध के चलते अनुष्ठान एवं पूजन के बाद कहा कि भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों में हर दिन उत्सव एवं त्योहार का दिन होता है। आजकल श्राद्ध पक्ष चल रहा है पितरों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ बुजुर्गों की सेवा का भी समय है। इन्हीं पितरों एवं बुजुर्गों ने हमें जीवन और संस्कार दिए हैं।
विज्ञापन

महंत ने कहा कि सनातन संस्कारों में समाज सेवा एवं धर्म कार्यों से बुजुर्ग एवं पितृ प्रसन्न होते हैं। पितृपक्ष के दौरान हमारे पूर्वज पृथ्वी पर आते हैं और अपनी संतानों से अपेक्षा रखते हैं। उन्होंने कहा कि पितृ पक्ष का समय केवल धार्मिक कर्तव्य ही नहीं बल्कि हमारी संस्कृति और परंपराओं को बनाए रखने का अवसर भी है। जरूरतमंदों की सहायता एवं गरीबों को भोजन कराते हैं तो कल्याण व सुख समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है।

कुरुक्षेत्र। महंत तरण दास के साथ  महंत राजेंद्र पुरी। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें