फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पुश्तैनी घर के विवाद में जेठ ने काटी बहू की नाक, पुलिस पर कार्रवाई में देरी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/इस्माईलाबाद। पुश्तैनी मकान के लिए चल रहे विवाद में एक जेठ ने अपने छोटे भाई की पत्नी पर तेजधार हथियार से हमला कर उसकी नाक काट दी। गंभीर रूप से घायल महिला को पहले झांसा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसे लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पीड़ित महिला, जो खुद को भाजपा की बूथ अध्यक्ष बताती है। उनके मुताबिक उनके पति और जेठ के बीच गांव में पुश्तैनी मकान के लिए लंबे समय से विवाद चल रहा था। रक्षाबंधन के मौके पर वह अपने परिवार के साथ मायके गई थी। लौटने पर उन्होंने पाया कि जेठ ने साझा बाथरूम तोड़ दिया। जब उन्होंने इसका विरोध किया और जेठ से इसकी वजह पूछी तो उसने अपनी मलकियत का दावा किया। इसके बाद महिला ने डायल 112 पर सूचना दी और पुलिस को मौके पर बुलाया। जब जेठ ने पुलिस के समझाने पर भी बात नहीं मानी तो महिला ने इस्माईलाबाद थाने में शिकायत दर्ज कराई।
महिला का आरोप है कि इससे नाराज जेठ ने पड़ोसी के घर पानी लेने के लिए जाते समय उनके साथ अपशब्दों का उपयोग किया। विवाद बढ़ने पर जेठ ने महिला को घसीटकर उनके कपड़े फाड़ दिए और तेजधार हथियार से हमला किया। गला काटने की कोशिश के दौरान महिला ने बचाव किया लेकिन हथियार से उनकी नाक कट गई। पीड़ित महिला ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने अस्पताल से रुक्का भिजवाया और स्वयं थाने जाकर शिकायत दर्ज करने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने न तो अभी तक मामला दर्ज किया और न ही उनके बयान लेने के लिए अस्पताल पहुंची।
विज्ञापन

जांच अधिकारी को अस्पताल भेजा : राजेश कुमार
इस्माईलाबाद थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार का कहना है कि पुलिस पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। शिकायत के आधार पर जांच अधिकारी को मौके पर महिला के बयान दर्ज करने के लिए अस्पताल भेजकर बयान दर्ज किए गए हैं। मामले की हर पहलू से गहन जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें