फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: प्रधानमंत्री के दौरे के चलते अभेद्य सुरक्षा घेरा, चप्पे-चप्पे पर फोर्स, ड्रोन पर पूरी तरह पाबंदी

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। समागम में प्रधानमंत्री मोदी के आगमन के चलते तैनात समागम स्थल को इस तरह बनाया गया प
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। 25 नवंबर को गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस समागम एवं अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहुंचने के लिए शहर में अभेद्य सुरक्षा घेरा तैयार कर लिया गया है। पूरे शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। करीब दो किलोमीटर लंबी मार्केट सहित सात किलोमीटर के इलाके को पूरी तरह सील कर दिया गया है और सभी अस्थायी दुकानें हटा दी गई हैं। ड्रोन पर पूरी तरह पाबंदी है।
विज्ञापन


पुलिस महानिरीक्षक अंबाला रेंज पंकज नैन ने लगातार दूसरे दिन अनुभव केंद्र ज्योतिसर व समागम स्थल का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। प्रदेशभर के करीब 17 जिलों से आई पुलिस टीमें व जिला पुलिस की महिला-पुरुष जवानों को दिन-रात की शिफ्टों में तैनात किया गया है। नैन ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि वीवीआईपी ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
शहर में जगह-जगह नाकेबंदी की गई है और समागम स्थल को सीसीटीवी कैमरों की नजर में रखा गया है। प्रधानमंत्री के रूट पर व्यापक डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से शहर में ड्रोन, ग्लाइडर या किसी भी तरह के यूएवी उड़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। आईजी ने सभी थाना प्रभारियों को इस संबंध में स्पष्ट आदेश जारी कर दिए हैं। कोई भी व्यक्ति या कंपनी बिना अनुमति ड्रोन नहीं उड़ा सकेगा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए ब्रह्मसरोवर दक्षिण क्षेत्र, पिहोवा-कुरुक्षेत्र मुख्य मार्ग के कुछ हिस्से और केडीबी रोड आम जनता के लिए पूरी तरह बंद रहेंगे। पुलिस ने पहले ही विस्तृत रूट डायवर्जन प्लान जारी कर वैकल्पिक मार्गों की जानकारी दी है ताकि आमजन को न्यूनतम असुविधा हो।
प्रशासन की अपील है कि नागरिक निर्धारित मार्गों का ही उपयोग करें, पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें और सुरक्षा व्यवस्था में पूरा सहयोग दें। इन पुख्ता इंतजामों से 25 नवंबर का कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सकेगा।

कुरुक्षेत्र। समागम में प्रधानमंत्री मोदी के आगमन के चलते तैनात समागम स्थल को इस तरह बनाया गया प

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें