फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: धर्मनगरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बड़ी सौगातों की आस

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। समागम स्थल पर प्रधानमंत्री मोदी के लिए तैयार किए जा रहे हेलिपेड। संवाद 
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कुरुक्षेत्र दौरा शहर के विकास और धार्मिक पर्यटन के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर साबित हो सकता है। ब्रह्मसरोवर पर महाआरती, महाभारत अनुभव केंद्र के अवलोकन और पंचजन्य स्मारक के उद्घाटन से धर्मनगरी को वैश्विक पहचान मिलेगी। धर्मनगरी के लोगों की सबसे बड़ी उम्मीद बाईपास, एयरपोर्ट और एक्सप्रेसवे जैसे महत्वपूर्ण विकास कार्यों से जुड़ी है, जो शहर की ट्रैफिक समस्या को हल कर सकते हैं और पर्यटकों के लिए यात्रा को अधिक सुविधाजनक बनाएंगे। प्रधानमंत्री इस दिशा में ठोस कदम उठाते हैं तो यह न केवल स्थानीय विकास में मदद करेगा बल्कि कुरुक्षेत्र को एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करेगा।
विज्ञापन

पीएम मोदी गीता महोत्सव में पहली बार पहुंचेंगे। धर्मनगरी वासियों की विकास व पर्यटन की दृष्टि से बड़ी उम्मीदें हैं कि पीएम मोदी इस दौरे के दौरान शहर की ट्रैफिक समस्याओं को लेकर कुछ समाधान प्रदान करें, खासकर बाईपास या रिंग रोड पर चर्चा हो।
बॉक्स 29
बाईपास की मिले सौगात : मनोज गोयल
सराफा बाजार एसोसिएशन के प्रधान मनोज गोयल, प्रमोद कुमार ने कहा कि धर्मनगरी में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए व बाईपास की तरफ अगर सरकार कोई ठोस कदम उठाती है तो यह कुरुक्षेत्र के समग्र विकास के लिए एक महत्वपूर्ण योगदान होगा जिससे न केवल धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि स्थानीय निवासियों की जीवनशैली में भी सुधार होगा। प्रदेश सरकार को प्रधानमंत्री के समक्ष यह बड़ी मांग उठानी चाहिए।
विज्ञापन

धर्मनगरी का बढ़ेगा कद : भार्गव
ज्योतिष अनुसंधान के ज्योतिषाचार्य पंडित बृज मोहन भार्गव का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कुरुक्षेत्र आगमन और उसमें विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होना एक ऐतिहासिक और बेहद महत्वपूर्ण कदम है। इस आयोजन के माध्यम से न केवल धर्मनगरी का महत्व बढ़ेगा बल्कि यहां के विकास के लिए लोगों की उम्मीदें भी काफी बढ़ गई हैं।

एयरपोर्ट बने तो पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

अंतरराष्ट्रीय जाट धर्मशाला एवं सभा प्रधान डॉ. कृष्ण श्योकंद ने कहा कि धर्मनगरी को आज तक एयरपोर्ट नहीं मिला है। एयरपोर्ट बनने से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पर्यटक आसानी से यहां पहुंच सकेंगे। यही नहीं यहां आज भी अनेक स्पेशल ट्रेनों का ठहराव नहीं किया जा रहा। यहां तक कि यहां आने वाले लोगों को यहां की महत्ता बताने के लिए पर्याप्त गाइड की व्यवस्था नहीं है। न ही शहर में स्थानीय बस सुविधा दूर-दराज से आने वाले लोगों को मिल पा रही है। पर्यटन की दृष्टि से शहर को खास योजनाओं के तहत विकसित किए जाने की जरूरत है। इससे यहां कारोबार भी बढ़ेगा और शहर की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी।

कुरुक्षेत्र धार्मिक नगरी बना लेकिन पर्यटन के लिए तेज बढ़ें कदम

चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, जिला उपाध्यक्ष एवं प्रमुख समाजसेवी राजेश सिंगला ने कहा कि रोजाना हजारों लोग धर्मनगरी पहुंचते हैं लेकिन यहां ठहरने और खर्च करने का ढांचा मजबूत न होने के कारण स्थानीय कारोबारियों को कोई लाभ नहीं मिल पाता है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को इसे पर्यटन शहर के रूप में विकसित करना चाहिए। यहां आज तक एक भी फाइव स्टार होटल नहीं है जिसके चलते पर्यटक यहां आने से पीछे हट रहे हैं।

कुरुक्षेत्र। समागम स्थल पर प्रधानमंत्री मोदी के लिए तैयार किए जा रहे हेलिपेड। संवाद 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें