फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पत्तों से उकेरी कल्पनाएं, विज्ञान गतिविधियों से सीखा

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पैनोरमा एवं विज्ञान केंद्र में मानसिक स्वास्थ्य पर प्रस्तुति देदे हुए बौद्धिक दिव् - फोटो : Samvad
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर कुरुक्षेत्र पैनोरमा एवं विज्ञान केंद्र में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें 92 बौद्धिक दिव्यांगजनों ने रचनात्मक गतिविधियों में हिस्सा लिया। मिड वे होम सेंटर से आए प्रतिभागियों ने पत्तों से पशु-पक्षियों की सुंदर आकृतियां तैयार कीं।
विज्ञापन

उन्होंने विज्ञान केंद्र की विभिन्न दीर्घाओं का भ्रमण किया और वैज्ञानिक सिद्धांतों को समझा। केंद्र प्रमुख डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बौद्धिक दिव्यांग बच्चों की देखभाल में धैर्य और संवेदनशीलता को जरूरी बताया।
उन्होंने कहा कि देखभालकर्ता और विशेष शिक्षक बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाते हैं। शिक्षा अधिकारी सुजीत कुमार ने उचित मार्गदर्शन और विशेष शिक्षा को दिव्यांगजनों के विकास में सहायक बताया।
विज्ञापन

उन्होंने सम्मानजनक व्यवहार की आवश्यकता पर भी जोर दिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और दिव्यांगजनों की क्षमताओं को प्रोत्साहित करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें