फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पहले दिन सांझी उत्सव में बिखरे संस्कृति के रंग

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जीटी रोड स्थित विरासत हेरिटेज विलेज, मसाना में सांझी उत्सव-2026 का पहला दिन हरियाणवी लोकगीतों और लोकनृत्यों के नाम रहा। महिलाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हरियाणा की लोक परंपराओं और ग्रामीण संस्कृति के रंग बिखेरे।
विज्ञापन

यह उत्सव विरासत और एसोसिएशन ऑफ हरियाणवीज इन ऑस्ट्रेलिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हो रहा है। उत्सव का उद्देश्य पारंपरिक लोककला के संरक्षण के साथ नई पीढ़ी को सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना है। इसमें मेवात, ब्रज, बांगर सहित हरियाणा के विभिन्न क्षेत्रों से 150 से अधिक महिलाएं सांझी कला में भाग लेंगी। सांझियां 19 अक्तूबर तक विरासत हेरिटेज विलेज में देखी जा सकेंगी। हरियाणा कला परिषद भी 30 से अधिक हरियाणवी कलाकारों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें