शाहाबाद। माता रूकमणि राय आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा छवि (कक्षा 11वीं, कॉमर्स) ने ताइक्वांडो की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अंडर-46 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।
यह प्रतियोगिता 19 जुलाई को जाट धर्मशाला में आयोजित की गई थी। छवि की इस शानदार उपलब्धि पर स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. दिव्या कौशिक ने हर्ष जाहिर किया और बताया कि खिलाड़ी छवि का चयन अब राष्ट्रीय स्तर की ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए हो गया है।
उन्होंने छवि और उसके अभिभावकों को बधाई दी तथा भविष्य में इसी तरह कड़ी मेहनत से लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया। विद्यालय की प्रबंधन समिति एवं स्कूल की संयोजिका प्रोमिला शर्मा ने भी छवि को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इसी के साथ इस उपलब्धि से अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित किया।