फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मुख्य सड़कों के साथ सेक्टरों में भी लगे अवैध होर्डिंग

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सेक्टर-17 में खंभों पर लगे  होर्डिंग। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी को एक ओर देश व प्रदेश का सबसे सुंदर शहर बनाए जाने के दावे किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर अवैध होर्डिंग व बोर्ड इन दावों को हवाई साबित कर रहे हैं।
विज्ञापन

इन्हें हटाने के लिए नगर परिषद मुख्य सड़कों तक ही सिमट कर रह गई है जबकि सेक्टरों में ये बोर्ड व होर्डिंग्स बढ़ते ही जा रहे हैं। ऐसे में यहां से गुजरने वाले राहगीरों के साथ हादसा होने की आशंका से भी इन्कार नहीं किया जा सकता। नगर परिषद की ओर से पिछले कुछ दिनों से अवैध होर्डिंग्स व बोर्ड हटाने के लिए टीम फील्ड में उतारी हुई है, जिसका मुख्य सड़कों, चौक-चौराहों पर असर भी दिखाई देने लगा है लेकिन सेक्टरों तक अभी तक भी यह टीम नहीं पहुंच पाई है। यही कारण है कि इनमें बोर्ड व होर्डिंग्स कम होने के बजाय बढ़ते ही जा रहे हैं। वर्षों से लगे बोर्ड व होर्डिंग्स हटाने की जहमत भी आज तक नहीं उठाई जा सकी है जिसके चलते इन्हें लगाने वाले लोगों के भी हौसले बढ़ते जा रहे हैं। सेक्टर वासियों की मानें तो ये कभी भी हादसे का कारण बन सकते हैं और सेक्टरों की सुंदरता पर ग्रहण भी लगा रहे हैं।
सेक्टर 17 के रहने वाले वेद प्रकाश, सत्यवीर सिंह का कहना है कि नगर प्रशासन को मुख्य सड़कों के साथ-साथ सेक्टरों में भी ये होर्डिंग्स व बोर्ड हटाने का अभियान चलाना चाहिए। यही नहीं सरकार बिजली खंभे व अन्य संपत्तियों पर इन्हें लगाने पर रोक भी लगे। इसके लिए लगातार निरीक्षण की जरूरत है। नगर परिषद ईओ राजेश कुमार का कहना है कि टीम पूरे शहर में हर कोने में पहुंचेगी। पहले मुख्य सड़कों से ऐसे बोर्ड व होर्डिंग्स हटाए जाने जरूरी हैं। इसके बाद सेक्टरों में टीम को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें