फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: इग्नू दिसंबर-2026 सत्रांत परीक्षाएं 25 से, हॉल टिकट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने दिसंबर-2026 सत्रांत परीक्षा के लिए हॉल टिकट जारी कर दिए हैं। पात्र विद्यार्थी इन्हें इग्नू समर्थ पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं। इग्नू क्षेत्रीय केंद्र करनाल के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्म पाल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सत्रांत परीक्षाएं 25 नवंबर से प्रारंभ होंगी।
विज्ञापन

सभी पात्र विद्यार्थियों को सलाह है कि वे समय पर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर लें। इसमें दिए गए सभी विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच करना आवश्यक है। विद्यार्थी इग्नू समर्थ पोर्टल पर लॉगिन कर हॉल टिकट डाउनलोड करें। किसी त्रुटि या विसंगति पर तत्काल इग्नू क्षेत्रीय केंद्र करनाल से संपर्क करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें