फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: निशुल्क कानूनी सहायता के बारे में दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार मित्तल के मार्गदर्शन में नए बस अड्डे के समीप कानूनी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम नीतिका भारद्वाज ने लोगों को कानूनी अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने 12 दिसंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के महत्व और आपसी सहमति से विवादों का निपटारा करवाने के फायदों के बारे में बताया। उन्होंने संविधान के मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों, बाल अधिकारों और शिक्षा के अधिकार पर भी जागरूक किया। साथ ही स्कूल छोड़ने की समस्या रोकने, लैंगिक समानता और सभी बच्चों को समान शिक्षा के अवसर उपलब्ध करवाने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से पात्र लोगों को नि:शुल्क कानूनी सहायता मिलती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें