कुरुक्षेत्र। इंदिरा गांधी नेशनल (आईजीएन) कॉलेज के खेल मैदान में शनिवार को वर्तमान एवं पूर्व छात्रों के बीच क्रिकेट मैच कराया गया। पूर्व छात्रोें ने 18 ओवर के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 111 रन बनाए। जवाब में वर्तमान छात्रों ने 17 ओवर में 112 रन बनाकर छह विकेट से मैच जीत लिया।
शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह ने दोनों टीमों के कप्तानों के मध्य सिक्का उछालकर टॉस कराया। वर्तमान छात्रों ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पूर्व छात्रों की टीम ने 18 ओवर में पांच विकेट पर 111 रन बनाए। शानदार बल्लेबाजी करते हुए साहिल ने 42 रन बनाएं। वहीं गेंदबाजी में वर्तमान छात्र गोपाल और राजीव ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में वर्तमान छात्रों की टीम ने 17वें ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 112 रन बनाकर जीत हासिल की।
वर्तमान छात्र रक्षित ने 40 और राजीव मलिक ने 31 रन बनाए। पूर्व छात्रों की तरफ से गेंदबाजी करते हुए रविंद्र शर्मा ने दो विकेट लिए। पूर्व छात्र नेहा और रमन ने अंपायर की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के समापन पर कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. रविश चौहान ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया। इससे पहले कार्यवाहक प्राचार्य चौहान एवं क्रीड़ा समिति के संयोजक डॉ. मोहन लाल ने दोनों टीमों के सदस्यों से परिचय प्राप्त किया और सभी को खेल भावना के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर डॉ. संदीप बंसल, डॉ राजेश कुमार, प्रो. सुनीता रानी, डॉ. सुरेंद्र शर्मा, डॉ. सुदेश बंसल, डॉ. नीतू, डॉ. नवीन कुमारी आदि मौजूद रही।