फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: होटल रिसेप्शनिस्ट के साथ मारपीट कर अपहरण का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिपली। शहर के एक होटल में रिसेप्शनिस्ट का काम करने वाले युवक के साथ तीन युवकों ने मारपीट कर अपहरण करने का प्रयास किया है। सेक्टर 32 के रहने वाले कमल (23) ने तीन युवकों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज करवाया है, जिमें नीशु, अमन और अमली शामिल हैं।
विज्ञापन

कमल ने बताया कि वह पिछले पांच साल से पिपली स्थित एक होटल में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम करता है। सोमवार की रात करीब दो बजे तीन युवक बोलेरो में सवार होकर होटल आए और उसके साथ गाली-गलौज शुरू की। उसे जबरदस्ती खींचकर गाड़ी में डाल लिया, वहां उसके साथ मारपीट करते हुए वे उसे प्रतापगढ़ शराब ठेके के पास ले गए। जहां से उसे गाड़ी से उतारकर तीनों ने उसके साथ दोबारा मारपीट की और मोबाइल तोड़ दिया। इसके बाद वे उसे एक होटल के पास छोड़कर भाग गए। कमल को होटल मालिक ने सामुदायिक केंद्र पर पहुंचाया, जहां से एलएनजेपी नागरिक अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें