फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बीकॉम की स्वाति और बीए की नजमा बनीं मिस फेयरवेल

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। एमपीएम सनातन धर्म गर्ल्स कॉलेज में विदाई पार्टी समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम में प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। बीए और बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने तृतीय वर्ष की छात्राओं को विदाई पार्टी दी। कार्यक्रम के अंतर्गत तृतीय वर्ष की छात्राओं ने रैंप वॉक करते हुए अपनी-अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। बीकॉम की स्वाति और बीए की नजमा मिस फेयरवेल चुनी गई। इसी के साथ बीकॉम की सुखमनप्रीत और बीए की यशिका मिस गॉर्जियंस चुना गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज प्राचार्य मोहिनी गर्ग ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। छात्राओं ने कॉलेज जीवन से संबंधित अपने विचार व्यक्त किए और बताया कि कॉलेज में पढ़ाई के खेलकूद जैसी गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया जाता है। द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने टाइटल देकर अपने सीनियर को विदाई दी। प्राचार्य मोहिनी गर्ग ने कहा कि निरंतर प्रयास, कठिन परिश्रम और अनुशासन के माध्यम से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। प्राचार्य ने सभी विजेताओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें