फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: लगातार फल-फूल रहा होटल का कारोबार, नियम दरकिनार

Sat, 06 Jun 2026 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला अ​ग्निश्मन केंद्र। संवाद - फोटो : अमित कुमार कुलश्रेष्ठ
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी में होटल कारोबार लगातार फल-फूल रहा है लेकिन नियमों की परवाह नहीं की जा रही। अग्निशमन विभाग से एनओसी लेने तक की जहमत नहीं उठाई जा रही तो वहीं तंग गलियों में भी होटल खोले जा रहे हैं, जहां जरूरत पड़ने पर कोई आपात वाहन तक पहुंचना मुश्किल होगा। धर्मनगरी में ही 140 से ज्यादा होटल हैं, जिनमें से करीब 14 के पास ही अग्निशमन विभाग से एनओसी है।
विज्ञापन

दक्षिणी दिल्ली में बुधवार को एक रेस्तरां के बेसमेंट में लगी भीषण आग में करीब 21 लोगों की मौत के बाद अब अग्निशमन विभाग के अधिकारी भी सक्रियता दिखाने वाले हैं। न केवल होटलों की विस्तार सूची तैयार की जाएगी बल्कि इनमें नियमों का पालन भी सुनिश्चित कराया जाएगा। इसी सप्ताह ही विभाग की ओर से यह कार्रवाई शुरू करने की योजना तैयार की गई है। हैरत की बात है कि फिलहाल विभाग के पास होटलों की संख्या से लेकर इनके हालात तक का पूरा ब्योरा नहीं है। लेकिन अब दिल्ली में हुए अग्निकांड के बाद अधिकारी हरकत में आ गए हैं। माना जा रहा है कि जिले भर में 300 से भी ज्यादा छोटे व बड़े होटल हैं। इनमें कई होटल तीन से छह मंजिला तक भी हैं, जो आवश्यक अग्नि सुरक्षा मानकों को पूरा किए संचालित किए जा रहे हैं।



कई होटल ऐसे कि आपात स्थिति में बचना संभव नहीं

होटल संचालन कर रहे एक कारोबारी के मुताबिक कई ऐसे होटल भी हैं, जहां से आपात स्थिति में निकलने के लिए सिर्फ सीढ़ियां ही एकमात्र रास्ता है और वे भी बेहद तंग हैं। कई होटल तंग गलियों में व डिब्बानुमा बने हुए हैं तो कई में फायर टेंडर तक व अन्य अग्निशमन यंत्रों की व्यवस्था तक नहीं है।
विज्ञापन



करीब 10 फीसदी होटल संचालकों के पास ही एनओसी : संदीप
जिला अग्निशमन अधिकारी संदीप ग्रेवाल का कहना है कि अग्निशमन विभाग से करीब 10 फीसदी होटल संचालकों के पास ही विभाग की ओर से जारी एनओसी है लेकिन अब शहर के होटलों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था जांची जाएगी। जहां फायर एनओसी नहीं है या सुरक्षा उपकरण अधूरे हैं उन्हें तत्काल नोटिस देकर अगली कार्रवाई की जाएगी।


दिल्ली में घटना के अगले ही दिन होटल पर छापामारी
दिल्ली में बुधवार को हुई दर्दनाक घटना के बाद जिला पुलिस भी सक्रिय हो गई है। शहर में ही बैंक कॉलोनी में एक होटल पर पुलिस टीम ने छापामारी की तो गहन जांच भी की। हालांकि इस दौरान कोई खास खामी पुलिस ने उजागर नहीं की लेकिन पुलिस की इस कार्रवाई से होटल संचालक व स्टाफ में खलबली मच गई। उधर पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन ने भी वीरवार को होटल संचालकों के साथ बैठक कर नियम पूरे करने व पूरी जांच के बाद ही किसी को कमरा दिए जाने व पूरी एसओपी गंभीरता से पालन करने को कहा।



होटल कारोबारी दिखाएं गंभीरता : टाया


होटल एसोसिएशन के प्रधान बाबू राम टाया का कहना है कि हर होटल संचालक को सभी मानक पूरे करने चाहिए। इस संबंध में जल्द एसोसिएशन की बैठक कर चर्चा भी की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें