फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: भीषण गर्मी से आज कुछ राहत की उम्मीद

Tue, 28 Apr 2026 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जिले में पिछले कईं दिनों से भीषण गर्मी की मार झेल रहे लोगों को आज से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। दो दिन तक मौसम में बदलाव के चलते बूंदाबांदी व हल्की बारिश की भी संभावना जताई जा रही है। वहीं सोमवार को भी दिन भर भीषण गर्मी सताती रही।
अधिकतम तापमान 41 डिग्री व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री व न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है। वहीं मौसम में बदलाव के चलते अगले दो से तीन दिन तापमान में और कमी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सोमवार को 13 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से लू चलती रही और शाम को मौसम में कुछ बदलाव भी दिखाई देने लगा। पिछले सप्ताह भर से पारा लगातार बढ़ रहा था, लू भी अपना असर दिखाने लगी थी। कृषि विशेषज्ञ डॉ. जितेंद्र मेहता का कहना है कि अभी दो से तीन दिन मौसम में बदलाव की संभावना है। बूंदाबांदी व बारिश भी हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें