कुरुक्षेत्र। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम के लिए केडीबी के मेला ग्राउंड में सजाया
कुरुक्षेत्र। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को धर्मनगरी से प्रदेश की 825 करोड़ की 19 परियोजनाओं की सौगात देंगे। वे 262 करोड़ 51 लाख रुपए की लागत से तैयार पांच नर्सिंग कॉलेज, पुलिस लाइन जींद के 84 आवासों, नारनौल के पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह व ब्लॉक का उद्घाटन और 562 करोड़ 49 लाख की 11 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा शाह देश के नए आपराधिक कानूनों पर पांच दिवसीय प्रदर्शनी का भी उद्घाटन करेंगे।
कुरुक्षेत्र विकास वोर्ड के मेला ग्राउंड में ब्रह्मसरोवर तट के समीप कार्यक्रम शाम तीन बजे आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सैनी,केंद्रीय उर्जा मंत्री मनोहर लाल, पर्यटन व जेल मंत्री डॉ अरविंद शर्मा मौजूद रहेंगे।
गृहमंत्री शाह 44.40 करोड़ रुपए से कुरुक्षेत्र के गांव खेड़ी रामनगर में, 43.97 करोड़ रुपए से कैथल के गांव धेरडू में, 39.13 करोड़ रुपए से पंचकूला के गांव खेडावाली में, 45 करोड़ से फरीदाबाद के गांव दयालपुर में और 47.44 करोड़ से फरीदाबाद के गांव अरूआ में तैयार नर्सिंग कॉलेजों का उद्घाटन किया जाएगा। वहीं 12.03 करोड़ रुपए से जेएलएन फिडर व बीएसबी नहर पर आरडी 69.3 पर दिल्ली-हिसार सड़क पर तैयार दो लेन पुल का उद्घाटन भी किया जाएगा। पुलिस लाइन जींद में बनाए गए टाइप-2 के 42, टाइप-3 के 36 और टाइप-टू के छह मकान और नारनौल में पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह का उद्घाटन होगा।
कुरुक्षेत्र। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम के लिए केडीबी के मेला ग्राउंड में सजाया