फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गृह मंत्री शाह के तैयारियों का लिया जायजा बढ़ाई सुरक्षा

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मेला क्षेत्र में तीन अक्टूबर  केंद्रीय गृह मंत्री अमित
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। केंद्र की योजनाओं को प्रदेश में सबसे पहले लागू करने के लिए हरियाणा ने हमेशा ही अग्रणी भूमिका निभाई है। नए तीन आपराधिक कानूनों को पूर्णत: लागू करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य बना है। इन तीन नए कानूनों में सकारात्मक परिणामों को दर्शाती एक भव्य एवं वैभवशाली प्रदर्शनी का आयोजन 3 अक्तूबर को कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मेला क्षेत्र में लगाई जा रही है। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन देश के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मेले क्षेत्र में 3 अक्तूबर के कार्यक्रमों के लिए चल रही तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि नए कानून से हुए परिवर्तन और उपलब्धियों को प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा। इसमें सात अलग-अलग विभागों की भूमिका को भी दर्शाया जाएगा। इस प्रदर्शनी को 10 भागों में विभाजित किया गया है। उन्होंने कहा कि कंट्रोल रूम में सूचना मिलने संबंधी प्रक्रिया होगी, सीन ऑफ क्राइम में घटना का परीक्षण दर्शाया जाएगा। इसी तरह अस्पताल में पोस्टमार्टम व इमरजेंसी की स्थिति दिखाई जाएगी और सीएफएसएल में रिपोर्ट तैयार की प्रक्रिया समझाई जाएगी।
विज्ञापन

इसका प्राथमिक उद्देश्य भारत की आपराधिक न्याय प्रणाली में किए गए महत्वपूर्ण सुधारों के बारे में नागरिकों को जागरूक और शिक्षित करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें