बाबैन। भाजपा जिला महासचिव रीना सैनी ने कहा कि जीएसटी सुधार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐतिहासिक फैसला है। इससे प्रत्येक वर्ग को फायदा होगा। यह कदम न सिर्फ उपभोक्ताओं को राहत देता है बल्कि छोटे व्यवसायों और मंझोले उद्योगों सहित सभी तरह के उद्योगों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा।
रीना सैनी भाजपा नेत्री चंद्रकांता के निवास पर पत्रकारों से बात कर रही थीं। उन्होंने कहा कि अब कम जीएसटी का लाभ उठाकर स्वदेशी उत्पाद अपने घर लेकर आएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को नवरात्रों व दीपावली का बंपर उपहार प्रदान किया है।
यह कदम निश्चित तौर पर देश की आर्थिक ताकत को मजबूत करेगा और नई उम्मीद जगाएगा। उन्होंने कहा कि तमाम जरूरी वस्तुओं पर टैक्स या तो खत्म कर दिया है या फिर काफी कम कर दिया है। अब योजना लागू कर पीएम ने देश को आगे बढ़ाने की दिशा में कदम उठाया है।