फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी देने जा रहे होमगार्ड की बाइक को स्कूल बस ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस उपस्थिति दिवस पर नाका ड्यूटी खत्म करके बाइक पर पुलिस चौकी में ड्यूटी संभालने जा रहे होमगार्ड के जवान की स्कूल बस की टक्कर लगने से मौत हो गई। होमगार्ड की पुलिस उपस्थिति दिवस पर पिहोवा के मेन चौक पर नाका ड्यूटी लगी हुई थी। यहां से ड्यूटी के बाद वह बाइक पर फतेह सिंह रोड से होता हुआ गुमथला गढू पुलिस चौकी में ड्यूटी करने जा रहा था। इसी दौरान एक स्कूल बस उसकी बाइक को टक्कर मारकर उसे घसीटते हुए ले गई, जिसमें वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक की शिनाख्त रोहतास (36) वासी इस्हाक के रूप में हुई।
रोहतास करीब 13 साल पहले होमगार्ड में नियुक्त हुआ था। रोहतास की मृत्यु पर स्थानीय पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने शोक व्यक्त किया है। रोहतास अपने पीछे पत्नी व बेटे हरमनदीप (12) को छोड़ गया है। उसका बेटा हरमनदीप आठवीं कक्षा में पढ़ता है। दुर्घटना के पश्चात आरोपी स्कूल बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत पर बस नंबर के आधार पर मामला दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
थाना सदर पिहोवा पुलिस को दी अपनी शिकायत मिंटू वासी थाना ने बताया कि वह होमगार्ड में कार्यरत है। गुमथला गढू पुलिस चौकी में उसकी ड्यूटी लगी हुई है। सोमवार को वह तथा रोहतास पुलिस उपस्थिति दिवस पर नाका ड्यूटी पर तैनात थे। दोपहर करीब एक बजे वह दोनों अपनी नाका ड्यूटी खत्म करके अपनी-अपनी बाइक पर गुमथला गढू पुलिस चौकी में ड्यूटी देने के लिए चले थे। नेशनल हाईवे-152 पर अधिक यातायात होने के चलते उन्होंने फतेह सिंह रोड से चौकी में जाने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन

रोहतास अपनी बाइक पर उसके आगे-आगे चल रहा था। जैसे वह फतेह सिंह रोड पर केंदू वाले पीर के सामने का मोड मुड़ने लगा तो एक स्कूल बस ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उसकी बाइक बस में फंस गई और बस उसे घसीटते हुए ले गई। इस दुर्घटना में रोहतास बुरी तरह से जख्मी हो गया। उसने तुरंत बाइक रोककर उसे संभाला। इस दौरान आरोपी बस चालक मौके से फरार हो गया। उसने पुलिस चौकी को सूचना दी तथा जख्मी अवस्था में रोहतास को पिहोवा के सरकारी अस्पताल भर्ती कराया। यहां दुर्घटना में अधिक चोटें लगने के कारण उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शिकायत पर पुलिस ने बस नंबर के आधार पर मामला दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया है।
गुमथला गढू पुलिस चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि होम गार्ड मिंटू की शिकायत पर पुलिस ने बस नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। दुर्घटना के पश्चात आरोपी चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस को अपने कब्जे में लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया है। रोहतास पुलिस उपस्थिति दिवस पर नाका ड्यूटी कर बाइक पर चौकी लौट रहा था।
रोहतास का छोटा भाई कश्मीर सिंह भी होमगार्ड में नियुक्त है। उसकी ड्यूटी ज्योतिसर पुलिस चौकी में लगी हुई है। भाई की मौत कश्मीर सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है। उसने बताया कि होम गार्ड में नौकरी से ही रोहतास के घर का गुजारा चल रहा था। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। मांग है कि सरकार उसके आश्रित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें