फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली निगम के कर्मचारियों पर हमला कर गाली गलौज करने के आरोप में दो नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
चेकिंग करने गए बिजली निगम के कर्मचारियों पर हमला करने व गाली गलौज करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम के जेई दलबीर सिंह, जेई सुरेंद्र कुमार, धर्मबीर, एएफएम जोगिंद्र पाल, लाइनमेन सुनील कुमार व अमर राज ने बताया कि वे सोमवार को जब वह सभी कर्मचारी विभाग की गाड़ी में बिजली पकड़ने के लिए सुलखनी रोड पर नगला गांव में पहुंचे तब उन्होंने वहां ट्यूबवेल की केबल से तार लगी हुई देखी। जैसे ही उसके पास घर के गेट पर पहुंचे तभी बलकार सिंह व लवप्रीत सिंह ने गालियां देनी शुरू कर दी और अंदर से गन्ना काटने वाला कटर लेकर उनके पीछे दौड़े और हमला करने लगे। सभी कर्मचारियों ने वहां से भाग कर जान बचाई। पुलिस ने दोनों व्यक्तियों के खिलाफ सरकारी कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करने, जान से मारने की कोशिश करने व सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें