फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: हॉकी की रानी रामपाल ने पंकज के साथ रचाई शादी, पिता को देख हुईं भावुक

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। वरमाला के दौरान रानी रामपाल के साथ वर पंकज हाथ जोड़कर लोगों का अ​भिवादन करते हुए। 
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान और पद्मश्री अवार्डी रानी रामपाल अब जीवन के नए अध्याय में प्रवेश कर चुकी हैं। शाहाबाद की शान बनी रानी ने कुरुक्षेत्र के चार्टर्ड अकाउंटेंट पंकज के साथ 2 नवंबर को पाल प्लाजा में विवाह रचाया। समारोह में खेल जगत से जुड़े दिग्गज खिलाड़ियों, कोचों, अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने पहुंचकर नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


पंकज, रमेश चंद के पुत्र हैं और बैंक में चार्टर्ड अकाउंटेंट के रूप में कार्यरत हैं। शादी की खुशी के बीच रानी के परिवार के लिए भावुक पल भी आया, जब उनके पिता रामपाल को व्हीलचेयर पर विवाह समारोह में लाया गया। पिता को देखकर रानी की आंखें नम हो गईं। पिता रामपाल ने व्हीलचेयर पर शादी की रस्मों को निभाया।
रानी रामपाल ने अपनी सफलता का श्रेय कोच बलदेव सिंह को दिया जिन्होंने बचपन से उन्हें हॉकी की बारीकियां सिखाईं। शादी में इंडिया टीम के कोच हरिंद्र सिंह, पूर्व कप्तान पद्यश्री सरदारा सिंह, द्रोणाचार्य अवार्डी प्रीतम सिवाच, साईं हाई परफाॅर्मेंस निदेशक पीयूष दुबे, भीम अवार्डी सुमन बाला, ओलंपियन संजीव कुमार, गुरबाज सिंह कैप्टन, हॉकी कोच मीनाक्षी सहित खेल जगत के कई सितारे पहुंचे।
विज्ञापन



बॉक्स
रानी का गौरवशाली सफर
रानी रामपाल का हॉकी का सफर प्रेरणा से भरपूर रहा है। उन्होंने बेहद कम उम्र में हॉकी की दुनिया में कदम रखा और 14 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय पदार्पण करते हुए दुनिया का ध्यान खींचा। सिर्फ 15 वर्ष की उम्र में वह 2010 महिला विश्व कप में सबसे युवा खिलाड़ी बनीं। रानी ने मेहनत और संघर्ष से भारतीय महिला हॉकी टीम को नई पहचान दिलाई। उनकी कप्तानी में भारत ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में ऐतिहासिक चौथा स्थान हासिल किया। इसके अलावा उन्होंने एशियन गेम्स और कई अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भारत को पदक दिलाए। अपने लंबे कॅरिअर में रानी ने 254 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले और 200 से अधिक गोल किए। उनकी उपलब्धियों के लिए उन्हें अर्जुन पुरस्कार, पद्मश्री और मेजर ध्यानचंद खेल रत्न जैसे बड़े सम्मान मिले हैं। टोक्यो ओलंपिक के बाद चोट के कारण वे टीम से बाहर रहीं और बाद में अंतरराष्ट्रीय हॉकी से संन्यास ले लिया। वर्तमान में वे पटियाला में हॉकी नर्सरी में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रही हैं और भविष्य के हॉकी स्टार तैयार कर रही हैं।

कुरुक्षेत्र। वरमाला के दौरान रानी रामपाल के साथ वर पंकज हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन करते हुए। 

कुरुक्षेत्र। वरमाला के दौरान रानी रामपाल के साथ वर पंकज हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन करते हुए। 

कुरुक्षेत्र। वरमाला के दौरान रानी रामपाल के साथ वर पंकज हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन करते हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें