फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा राज्य ओलंपिक : जिले में साइक्लिंग व योगा के खिलाड़ी करेंगे प्रतिभा का प्रदर्शन

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। साइकिलिंग की रिहर्सल करते साइकिलिस्ट।स्वयं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा राज्य ओलंपिक के तहत कुरुक्षेत्र में साइक्लिंग और योगासन मुकाबलों का रोमांच देखने को मिलेगा। जिले में खेल माहौल चरम पर है और युवा खिलाड़ियों में उत्साह व जोश का खासा असर दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

हरियाणा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन सचिव डॉ. युद्धवीर ने बताया कि योग प्रतियोगिता 3 और 4 नवंबर को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में होगी। सीनियर वर्ग पुरुष व महिला में पारंपरिक योगासन, कलात्मक एकल, कलात्मक जोड़ी और तालबद्ध युगल चार इवेंट शामिल होंगे। इनमें 70 खिलाड़ी अपनी योग दक्षता दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि योग सिर्फ प्रतियोगिता नहीं बल्कि अनुशासन और संतुलन की कला है। खिलाड़ियों में विशेष उत्साह है।

साइक्लिंग कोच पंजाब सिंह ने बताया कि साइक्लिंग के ट्रैक इवेंट 4 व 5 नवंबर को अमीन में आयोजित किए जाएंगे। वहीं रोड इवेंट 6 और 7 नवंबर को शाहाबाद-इस्माईलाबाद रोड पर होंगे। रोड रेस ओपन कैटेगरी में होगी जिसमें करीब 200 साइक्लिस्ट भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों में इस बार गजब का मुकाबला देखने को मिलेगा, क्योंकि सभी खिलाड़ी पूरी फिटनेस और स्पीड के साथ मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी
जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि दोनों प्रतियोगिताओं के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने राज्य ओलंपिक में प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। खिलाड़ियों के चेहरों पर उत्साह और जीत का जुनून साफ झलक रहा है।

कुरुक्षेत्र। साइकिलिंग की रिहर्सल करते साइकिलिस्ट।स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें