फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिपा प्रशिक्षण देकर निखारेगा युवतियों का हुनर

विज्ञापन
विज्ञापन
अब हरियाणा लोक प्रशिक्षण संस्थान (हिपा) गुरुग्राम गरीब परिवारों की युवतियों का हुनर निखारने के लिए उन्हें कौशल प्रशिक्षण देगा। यह प्रशिक्षण हाइब्रिड तरीके से दिया जाएगा। इसके लिए हिपा गुरुग्राम में फुटप्रिंट्स चाइल्ड केयर प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक करार पर हस्ताक्षर किए हैं। विशेषकर बीपीएल परिवारों की युवतियों को केयर गिविंग अर्थात देखभाल करने, प्री स्कूल शिक्षक तथा प्ले स्कूल खोलने के क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण अल्प अवधि का एक महीने और दो महीने का होगा।
विज्ञापन

अपने कार्यालय में बातचीत करते हुए उपायुक्त मुकुल कुमार ने कहा कि युवतियों को स्वावलंबी व आत्मनिर्भर बनने में मदद करने के लिए हिपा ने फुटप्रिंट्स चाइल्ड केयर प्राइवेट लिमिटेड के साथ एमओयू किया है। हिपा द्वारा प्रदेश के आंगनबाड़ी केंद्रों में इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम लागू करने की दृष्टि से इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का अध्ययन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि उन केंद्रों की क्षमताओं को भी बढ़ाया जा रहा है। इस पायलट प्रोजेक्ट का अध्ययन इस तरह के कौशल विकास कार्यक्रमों को बड़े पैमाने पर चलाने के लिए भी एक प्रभावी रणनीति बनाने में भी मदद करेगा। प्रदेश सरकार के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन आंगनबाड़ी केंद्रों को प्ले स्कूल में बदलते हुए उनके आधारभूत ढांचों में सुधार करने के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों की क्षमता को भी बढ़ाया जा रहा है। बच्चों के साथ-साथ इस पहल से जुड़ी जरूरतमंद लड़कियों को रोजगार के अवसर प्रदान होंगे, जिससे वे स्वयं के छोटे उद्यम स्थापित कर सकेंगी।
विज्ञापन

इन लड़कियों को कोर्स के दौरान प्रशिक्षण हाइब्रिड तरीके से दिया जाएगा। इसमें कक्षा में प्रशिक्षण के साथ ऑनलाइन, स्व: अध्ययन और राष्ट्रीय शिक्षा नीति में दिए गए शारीरिक प्रशिक्षण के घटकों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें